Dindori: छोटे से गांव के युवक ने फिर बनाया AI रोबोट, कई भाषाओं की कमांड के साथ करता है काम

Dindori: मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य डिण्डौरी जिले के शहपुरा इलाके के करौंदी गांव में जहां पर शिवम साहू ने अपने घर पर रहकर एआई रोबोट बनाया है.
Dindori News

युवक ने बनाया रोबोट

इनपुट-अनिल साहू

Dindori: मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य डिण्डौरी जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बस मौके की तलाश होती है. ऐसा ही एक प्रतिभा शहपुरा इलाके के करौंदी गांव में जहां पर शिवम साहू ने अपने घर पर रहकर एआई रोबोट बनाया है. बचपन से ही मशीनों के प्रति उनकी खास रुचि रही है. उन्होंने कई छोटे प्रोजेक्ट तैयार किए हैं. कभी ऑटोमैटिक मशीनें बनाईं, कभी मिनी रोबोट तैयार किए.

रोबोट देता है सटीक जबाब

सबसे पहले हमने जब रोबोट से पूछा कि विस्तार न्यूज़ के संपादक कौन है तो रोबोट ने सटीक जबाब दिया आप इस रोबोट की खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे यह हिंदी अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में कमांड कर सकता है, शिवम ने बताया कि इस रोबोट को बनाने में उन्हे करीब एक लाख रूपये कि लागत लग चुकी है. इसके अलावा जुगाड के कई समान से उसे तैयार किया गया है.

शिवम ने बताया कि वह इस रोबोट को अभी और अपग्रेड करेंगे साथ ही इस रोबोट को बनाने में वो इंटरनेट की मदद ले रहे हैं.

घर के कमरे को ही बना रखा है लैब

शिवम अपने घर में एक कमरे को ही लेब बना रखा है. शिवम वर्तमान में जबलपुर के ज्ञानगंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक से पढ़ाई कर रह है. उनकी इस प्रतिभा के चर्चा जिले में पहले भी हो चुकी है क्योंकि शिवम पहले भी जुगाड के समान से ड्रोन और कमांड करने वाला रोबोट बना चुके हैं.

शिवम की इच्छा है कि…

शिवम का कहना है कि वो एक ऐसा रोबोट बनाना चाहते है जो देशहित में काम आ सके लेकिन उन्हें इसके लिए फंड कि आवश्यकता है. अगर उन्हें जरूरत के हिसाब से फंड मिल जाए तो शिवम के आत्मविश्वास है कि वो देशहित में काम आने वाला रोबोट बना देंगे.

ये भी पढ़ें: बयानों से बार-बार घिर रही एमपी कांग्रेस! अब विवादित नेताओं की बनेगी लिस्ट, हाईकमान लेगा बड़ा एक्‍शन