मंडला के विकास पर अपर सचिव और सांसद आमने-सामने, फग्गन सिंह कुलस्ते बोले- जनता को भड़का रहे अफसर

Faggan Singh Kulaste Slams Official: मंडला जिले के विकास को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम और बीजेपी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते आमने-सामने आ गए हैं. मरकाम ने जिले में विकासात्मक कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल उठाए थे.
mandla Laxman Singh Markam Faggan Singh Kulaste statement

सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और अवर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम

Faggan Singh Kulaste Slams Official: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के विकास को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम और बीजेपी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते आमने-सामने आ गए हैं. मरकाम ने जिले में विकासात्मक कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल उठाए थे. इस पर सांसद ने कहा कि वे जनता को भड़का रहे हैं.

‘बजट मिला, लेकिन सही इस्तेमाल नहीं’

अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम बुधवार (25 नवंबर 2026) को मंडला पहुंचे थे और उन्होंने जिले के विकास के बारे में बात की. अधिकारी ने कहा कि मंडला को आदिवासी मद से पर्याप्त मात्रा बजट दिया जाता है लेकिन इसका उपयोग संस्थान और रोजगार के अवसर तैयार करने के लिए नहीं किया गया. उन्होंने आगे कहा कि शहडोल, बालाघाट और छिंदवाड़ा में मेडिकल कॉलेज खुल गए हैं. पॉलिटेक्निक कॉलेज की भी कमी है. जिले में अभी निवेश के लिए 5 हजार करोड़ रुपये की जरूरत है.

‘राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं’

इस मामले में जब सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे पूरी तरह राजनीतिक बता दिया. कहा कि मंडला भले ही आदिवासी जिला है. हमें ऐसे अफसरों की आवश्यकता नहीं है. जनता को भड़काया जा रहा है, राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कुचक्र रचा जा रहा है. आज तक पेसा एक्ट में क्या किया? सीएम के सहायक रहते हुए आखिर उन्होंने मंडला, डिंडोरी, सिवनी और नरसिंहपुर के लिए कितनी योजनाएं बनाईं? कितने काम धरातल पर उतारे?

मंडला में मेडिकल कॉलेज को लेकर उठ रहे सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि वन स्वीकृति मिलने में देरी हुई. यही वजह है कि इसके निर्माण में देरी हुई. अब 2027 के सत्र कक्षाएं शुरू करने की योजना बनाई जा रही है. अपर सचिव मरकाम पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी लोकप्रियता का फैसला करने के लिए जनता है, कोई अफसर ये काम नहीं करेगा.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें