राज्यसभा चुनाव विवाद: मीनाक्षी नटराजन ने दायर की याचिका, हाई कोर्ट ने बीजेपी के तीनों सांसदों पर लगाया जुर्माना

MP News: पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने दायर याचिका में राज्यसभा सांसद महेश केवट के निर्वाचन को चुनौती दी है. इसके साथ ही खुद का नामांकन रद्द करने पर निर्वाचन अधिकारी के फैसले को अनुचित बताया है.
Meenakshi Natarajan (File Photo)

मीनाक्षी नटराजन(File Photo)

MP News: राज्यसभा चुनाव विवाद को लेकर कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. इस मामले में उच्च न्यायालय ने तीन सांसदों तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट पर 1000 – 1000 रुपये का जुर्माना लगाया है. जस्टिस बीपी शर्मा की सिंगल बेंच ने सुनवाई करते हुए तीनों निर्वाचित राज्यसभा सांसदों पर याचिका के संबंध में जवाब ना देने के कारण जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही दो सप्ताह के भीतर उत्तर प्रस्तुत करने के लिए आखिरी मौका दिया है.

क्या है पूरा मामला?

पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने दायर याचिका में राज्यसभा सांसद महेश केवट के निर्वाचन को चुनौती दी है. इसके साथ ही खुद का नामांकन रद्द करने पर निर्वाचन अधिकारी के फैसले को अनुचित बताया है. उन्होंने कहा गया अधिकारी ने उनके नामांकन को रद्द कर दिया क्योंकि उनके खिलाफ तेलंगाना में आपराधिक परिवाद दर्ज है. इस संबंध में नटराजन ने दावा कि जिला अदालत ने उन्हें केवल नोटिस जारी किया था.

जवाब ना देने पर अदालत ने दिखाई सख्ती

अदालत ने पिछली सुनवाई में तीनों निर्वाचित सांसदों को जवाब देने के लिए मौका दिया था. इसके साथ ही उच्च न्यायालय ने कहा था कि निश्चित समय में यदि जवाब पेश नहीं किया जाता है तो उनके उत्तर देने के अधिकार को समाप्त कर दिया जाएगा. शुक्रवार (27 नवंबर) को तीनों सांसदों के अधिवक्ताओं ने अदालत में पेश होकर जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा था. इस पर न्यायालय ने जुर्माना लगाया और उनकी मांग को स्वीकार कर लिया.

दरअसल, इसी साल रजनीश अग्रवाल, तरुण चुघ ने बीजेपी की ओर से राज्यसभा के लिए नामांकन भरा था. वहीं, कांग्रेस की ओर मीनाक्षी नटराजन ने पर्चा दाखिल किया था. तेलंगाना में आपराधिक मामला सामने आने के बाद उनका नॉमिनेशन खारिज हो गया था. उनकी जगह भाजपा के महेश केवट ने पर्चा भरा. भारतीय जनता पार्टी के तीनों सांसद निर्विरोध जीत गए. इसी को लेकर नटराजन हाई कोर्ट पहुंची हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें