निलंबित CSP नेहा पच्‍चीसिया को झटका, कोर्ट से जमानत याचिका खारिज, धोखाधड़ी मामले में हैं फरार

MP News: निलंबित CSP नेहा पच्‍ची‍सिया को काेर्ट से राहत नहीं मिली है. नेहा और उनके करीबियों ने जाे अग्रिम जमानत याचिका दर्ज की थी.
CSP नेहा पचीसिया

CSP नेहा पचीसिया

MP News: कटनी में निलंबित CSP नेहा पच्‍ची‍सिया को काेर्ट से राहत नहीं मिली है. नेहा और उनके करीबियों ने जाे अग्रिम जमानत याचिका दर्ज की थी, उस याचिका पर दोपहर से शाम तक जिला न्‍यायालय में विशेष न्‍यायाधीश की कोर्ट में लंबी बहस चली. बहस के बाद काेर्ट ने अग्रि‍म जमानत को खारिज कर दिया है.

10 हजार का इनाम घोषित

नेहा पच्‍चीसिया पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा है. जिला पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने नेहा समेत तीन आरोपियों पर इनाम की घोषणा की है. बता दें कि फिलहाल निलंबित सीएसपी नेहा पच्‍चीसिया फरार चल रही है. SIT की टीम नेहा की तलाश में जुटी हुई है और उनके अलग-अलग ठिकानाें पर लगातार छापेमारी कर रही है.

पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोट‍िस

पुलिस ने नेहा पच्‍चीसिया के साथ फाइनेंसर क्षितिज राज बारापात्रे और खरीदार मारुफ हनफी के ऊपर इनाम रखा गया है. तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. जानकारी के मुता‍बिक आराेपियों के मोबाइल फोन स्‍विज ऑफ बताए जा रहे हैं. घरों पर ताला लगा हुआ है. हालांकि पुलिस ने मुखबिरों को अलर्ट किया है. पुलिस ने निलंबित सीएसपी के विदेश भागने की आशंका पर लुकआउट नोट‍िस जारी किया है.

क्या है पूरा मामला

कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र में का है, जहां एक आदिवासी युवक की हत्या के आरोप में जेल भेजे गए युवक के पिता ने पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि बेटे को मामले में राहत दिलाने के नाम पर उनसे 15 लाख रुपये की मांग की गई थी.

पीड़ित परिवार के मुताबिक, इस रकम की मांग में कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा की भी भूमिका थी. परिवार ने जब इतनी बड़ी राशि देने में असमर्थता जताई तो कथित तौर पर उन्हें अपनी जमीन बेचकर पैसे जुटाने का सुझाव दिया गया.

परिवार का आरोप है कि करीब दो हेक्टेयर जमीन के सौदे के लिए उन्हें दबाव में लाया गया. जमीन की कीमत करीब 82 लाख रुपये बताई गई, जबकि परिवार के अनुसार सौदा 1.07 करोड़ रुपये में हुआ. हालांकि, उन्हें वास्तविक रूप से केवल 18 लाख रुपये ही प्राप्त हुए.

सीएम मोहन यादव ने जारी किया निलंबन का आदेश

मामले की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई. आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद सीएसपी नेहा पच्चीसिया को निलंबित कर दिया गया.

निलंबित अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और पद के दुरुपयोग समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है. पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जमीन के सौदे से लेकर कथित रिश्वत की मांग तक सभी पहलुओं को जांच के दायरे में लिया गया है.

ये भी पढे़ं- Katni: नेहा पच्चीसिया पर 10000 रुपये का इनाम, जमीन सौदेबाजी कांड में फरार हैं सस्पेंड CSP

ज़रूर पढ़ें