MP SC Commission Chairman: कैलाश जाटव बने अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष, MP में निगम-मंडल में नई नियुक्तियां

विस्तार न्यूज के ग्रुप एडिटर ब्रजेश राजपूत ने नियुक्तियों को लेकर कहा, 'बीजेपी ने योजनाबद्ध तरीके से किया है. जिन भी लोगों को आयोगों का अध्यक्ष बनाया है. इनमें से ज्यादातर विधायक या मंत्री रह चुके हैं.
Kailash Jatav has been made the Chairman of the Scheduled Tribe Commission.

कैलाश जाटव को अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है.

SC Commission Chairman in MP: मध्य प्रदेश में निगम मंडलों में नई नियुक्तियां की गई हैं. कैलाश जाटव को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. अध्यक्ष के अलावा आयोग के 2 सदस्यों की नियुक्ति हुई है. इनमें रामलाल मालवीय, बारेलाल अहिरवार का नाम शामिल है.

इसके अलावा रामलाल रौतेल को अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. रौतेल के अलावा आयोग में दो सदस्यों भगत नेताम और मंगल सिंह धुर्वे का नाम शामिल है. वहीं रेखा यादव को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष और डॉ निवेदिता शर्मा की बाल आयोग के अध्यक्ष पर पर नियुक्ति हुई है.

6 महीने से था नियुक्तियों का इंतजार

निगम-मंडल के आयोग में नियुक्तियों को लेकर पिछले कई महीनों से इंतजार था. जानकारी के मुताबिक नियुक्ति से पहले कई दौर की बैठकों का अयोजन हुआ था. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश के नेतृत्व में कई घंटों की बैठक हुई थी. जिसमें नामों को लेकर लिस्ट तैयार कर ली गई थी. लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद लिस्ट जारी कर दी गई.

योजनाबद्ध तरीके से की नियुक्तियां

विस्तार न्यूज के ग्रुप एडिटर ब्रजेश राजपूत ने नियुक्तियों को लेकर कहा, ‘बीजेपी ने योजनाबद्ध तरीके से किया है. जिन भी लोगों को आयोगों का अध्यक्ष बनाया है. इनमें से ज्यादातर विधायक या मंत्री रह चुके हैं. पिछली बार शिवराज सिंह की सरकार ने आनन-फानन में नियुक्तियां की थीं. जिसका उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ा था. लेकिन इस बार मोहन सरकार ने दो साल में ही नियुक्तियां कर दी हैं. इस बार सभी अध्यक्ष तीन सालों तक आसानी से अपना कार्यकाल पूरा कर लेंगे.

संतुलन बनाने की कोशिश

इन नियुक्तियों से जाति और अलग-अलग क्षेत्रों को साधने की कोशिश की गई है. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव का यादव जाति में अच्छा प्रभाव है. इसी तरह कैलाश जाटव अनुसूचित जाति का बड़ा चेहरा हैं. ऐसे में संतुलन बनाने की कोशिश की गई है. पार्टी और सरकार के ये संकेत है कि जिन लोगों को मौका मिलेगा, वो अनुभवी होंगे.

ये भी पढे़ं: MP News: 10वीं-12वीं के विद्यार्थी 26 अप्रैल तक कर सकते हैं द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन, मंडल ने आदेश जारी कर बढ़ाई तारीख

ज़रूर पढ़ें