MP News: कटनी में बेखौफ बदमाश! चोरों ने सेंध लगाकर 50 मोबाइल किए चोरी, लाखों का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

MP News: दुकानदार के मुताबिक चोरी गए मोबाइलों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज करा दी गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
katni crime news thieves stole 50 mobile phones from shop

कटनी: चोरों ने दुकान की शटर तोड़कर 50 मोबाइल चोरी किए

MP News: (कटनी से यश खरे की रिपोर्ट) कटनी शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं. ताजा मामला कोतवाली थाना अंतर्गत बरही रोड क्षेत्र का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल दुकान में सेंध लगाकर करीब 50 मोबाइल फोन चोरी कर लिए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

चोर शटर काटकर दुकान में घुसे

जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले दुकान के बाहर पर्दे की आड़ बनाई और फिर शटर काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया. इसके बाद आरोपियों ने बड़ी ही सफाई से मोबाइल फोन चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए. पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में चार युवक फिल्मी स्टाइल में दुकान के अंदर घुसकर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

लाखों रुपये में चोरी हुए मोबाइल की कीमत

दुकानदार के मुताबिक चोरी गए मोबाइलों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज करा दी गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: ‘इस कुएं में नहाने और कपड़े धोने पर लगेगा जुर्माना’, जल संकट से निपटने के लिए डिंडोरी पंचायत का अनोखा फरमान

लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा

गौरतलब है कि कटनी शहर में पूर्व में भी कई चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर अब आम नागरिकों और व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिल रही है. लोगों का कहना है कि कटनी पुलिस चोरी की घटनाओं में आरोपियों को पकड़ने में लगातार असफल नजर आ रही है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इन चोरों में कटनी पुलिस अधीक्षक का डर कब तक दिखाई देगा.

ज़रूर पढ़ें