खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, कुएं में लगाई थी छलांग, CM मोहन यादव ने जताया दुख

MP News: प्रशासन को जब इस बारे में सूचना मिली तो बुरहानपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे. गोताखोरों की मदद से उनके शव को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Khandwa bjp mp gyaneshwar patil younger brother Vishwanath patil found dead in well

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ पाटिल ने की खुदकुशी

MP News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से बुधवार (22 अप्रैल 2026) को बुरी खबर सामने आई है. खंडवा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ पाटिल ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि खंडवा लोकसभा क्षेत्र से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के अनुज विश्वनाथ पाटिल के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उन्होंने आगे लिखा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करें.

कड़ी मशक्कत के बाद शव निकाला गया

ये पूरा मामला सुबह करीब 4 बजे का बताया जा रहा है. एनबीटी की खबर के मुताबिक सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल चुपचाप घर से निकले और खेत के कुएं में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. बोहरडा गांव में घटित इस घटना से लोग हैरान हैं.

प्रशासन को जब इस बारे में सूचना मिली तो बुरहानपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे. गोताखोरों की मदद से उनके शव को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: MP Cabinet Meeting: किसानों की भूमि अधिग्रहित करने पर अब 4 गुना मुआवजा, मोहन कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

कल होगा अंतिम संस्कार

अब तक साफ नहीं हो पाया है कि सांसद के भाई ने ये कदम क्यों उठाया? अब तक मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार (23 अप्रैल) को उनके पैतृक गांव बोहरडा में अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस मामले में परिवार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

ज़रूर पढ़ें