MP News: एमपी में निगम मंडलों में नियुक्तियों पर लगा ब्रेक, कटनी-बुंदेलखंड और महाकौशल में अभी भी कई पद खाली

MP News: मध्यप्रदेश में सालों के इंतजार के बाद निगम मंडलों में नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हुआ था. लेकिन फिर से निगम मडलों में नियुक्तियों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है.c
MP Politics

हेमंत खंडेलवाल

MP News: मध्यप्रदेश में सालों के इंतजार के बाद निगम मंडलों में नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हुआ था. लेकिन फिर से निगम मडलों में नियुक्तियों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. ब्रेक लगने के साथ ही सियासत भी शुरू हो गई है. निगम मंडलों में अभी सिंधिया समर्थकों को एडजस्ट नहीं किया गया है. खबरों की माने तो मंथन और सामजस्य के बाद अब बाकी बचे निगम मंडलों में फिर से नियुक्तियों का सिलसिला शुरू होगा.

भोपाल और इंदौर में भी नाम नहीं हुए तय

मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर जैसे बड़े विकास प्राधिकरणों में अब तक नाम तय नहीं हो पाए है. वहीं कटनी, बुंदेलखंड, महाकौशल, भरिया और राज्य कोल जनजाति विकास प्राधिकरण में अब तक नियुक्तियां अटकी हुई है. पर्यटन विकास निगम और खनिज विकास निगम में भी नाम तय नहीं हो पाए है. सिंधिया समर्थकों को अब तक निगम मंडलों में जगह नहीं मिल पाई है.

नियुक्ति में ब्रेक लगने पर कांग्रेस ने कहा

निगम मंडलों में नियुक्ति में ब्रेक लगने को लेकर कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी में पावर शेयरिंग को लेकर गतिरोध ह रहा है. जिन नेताओं की सिफारिशें नहीं की जा रही है मेरिट में वो बीजेपी में कहीं नहीं है. अंर्तविरोध के बाद ही ब्रेक लग गया है. बीजेपी का कहना है कि सरकार और संगठन में नियु्तियों का दौर जारी है .रोज रोज नियुक्तियां हो जरूरी नहीं है. नियुक्तियां विवेक और आश्वयकाता के अनुसार होगी.

ये भी पढ़ें: Mauganj: सड़क पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार! सीतापुर इलाके में मचा हड़कंप

ज़रूर पढ़ें