Gwalior: JAH अस्‍पताल में बड़ी लापरवाही! महिला की रिपोर्ट से कर दिया पुरुष का इलाज, गंभीर चूक से गई मरीज की जान

Gwalior News: जया आरोग्य अस्पताल (JAH) में एक पुरुष मरीज का इलाज कथित तौर पर किसी महिला की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कर दिया गया.
JAH hospital gwalior

जेएएच अस्‍पताल ग्वालियर

Gwalior News: ग्वालियर के जया आरोग्य अस्पताल (JAH) में लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुरुष मरीज का इलाज कथित तौर पर किसी महिला की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कर दिया गया. परिजनों का आरोप है कि इस गंभीर चूक के कारण मरीज की जान चली गई. मामले को लेकर मृतक की बेटी ने गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन से शिकायत कर जांच की मांग की है.

भर्ती के दौरान सामने आई गड़बड़ी

शिकायतकर्ता रागिनी जाधव के अनुसार, उनके पिता दिलीप राव को 18 अप्रैल को घबराहट की शिकायत के बाद दोपहर करीब 2.30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल की लैब से जो रिपोर्ट मिली, उसमें मरीज के नाम की जगह ‘पुष्पा’ लिखा हुआ था. परिजनों का कहना है कि नाम में स्पष्ट गलती होने के बावजूद डॉक्टरों ने उसी रिपोर्ट के आधार पर इलाज शुरू कर दिया.

डीन ने दिए जांच के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने जांच के आदेश दिए हैं. उनका कहना है कि नाम गलत होने के बावजूद इलाज कैसे किया गया, यह बड़ी लापरवाही है. इसके लिए एक जांच समिति गठित की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इलाज ठीक से होता आज पिता जीवित होते

मामले में मृतक की बेटी रागिनी जाधव का आरोप है कि गलत रिपोर्ट के आधार पर उनके पिता का इलाज किया गया. गलत इलाज के बाद से ही पिता की तबियत खराब हुई और उनकी मौत हो गई. मृत्यु के बाद डॉक्‍टरों ने हार्ट अटैक बताकर अपना पल्‍ला झाड़ लिया. मामले में पीड़‍िता का कहना है कि यदि लैब टेक्नीशियन और डॉक्टर को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इलाज करना था, ऐसा होता तो उनके पिता की जान नहीं जाती.

ये भी पढे़ं- ‘केबिन में बुलाकर अश्लील बातें करते, पीरियड्स में खड़ा करके मीटिंग करते थे’, पूर्व बैंक मैनेजर का सीनियर अधिकारियों पर गंभीर आरोप

ज़रूर पढ़ें