MP बोर्ड के 10वीं और 12वीं एग्जाम का टाइम टेबल बदला गया, अब इन तारीखों को होंगे पेपर
File Photo.
MP Board Exam: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के सेकेंड एग्जाम के टाइम टेबल में बदलाव किया है. मंडल ने बदले गए टाइम टेबल की जानकारी स्कूलों को भी दे दी है. साथ ही सभी स्कूलों के प्राचार्यों से बदली गई तारीखों को लेकर सूचना दी है.
इन विषयों में 14 मई की जगह 19 मई को होगा एग्जाम
एग्रीकल्चर, होम साइंस और अकाउंटेंसी इन तीन विषयों में 14 मई को परीक्षा होनी थी. लेकिन माध्यमिक शिक्षा मंडल के नए शेड्यूल के मुताबिक अब ये सभी एग्जाम 19 मई को करवाए जाएंगे. वहीं 21 मई को होने वाली गणित और मनोविज्ञान की परीक्षाएं अब 26 मई को आयोजित की जाएंगी.
CUET की परीक्षाओं को देखते हुए लिया फैसला
दरअसल मंडल की तरफ से परीक्षाओं को लेकर जो पहले टाइम टेबल जारी किया गया था, उसमें बोर्ड परीक्षा औ CUET-UG एग्जाम 2026 साथ में ही पड़ रहे थे. ऐसे में CUET-UG समेत अन्य दूसरी परीक्षाओं के साथ बोर्ड एग्जाम ना पड़े, इसके ध्यान में रखते हुए शेड्यूल को बदला गया है. हालांकि एग्जाम की टाइमिंग में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है. पहले की तरह ही पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जाएंगे. प्राइवेट फॉर्म भरने वाले और रेग्युलर क्लास करने वाले दोनों ही परीक्षार्थियों के लिए सयम और तारीख एक ही रखी गई है.
ये भी पढे़ं: देवास में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से भीषण आग; 4 लोगों के मौत की खबर, 20 से ज्यादा घायल