MP Weather: एमपी में भीषण गर्मी के बीच इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने 18 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया

MP Weather Update: IMD ने ग्वालियर समेत 18 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. तेज हवा के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. पिछले कई दिनों से जारी बदलाव के कारण प्रदेश के कई संभागों में सामान्य तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है.
Weather Today

मौसम

MP Weather: मध्य प्रदेश के एक हिस्से में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं, तो वहीं शेष हिस्से में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ चेतावनी जारी की है. IMD ने ग्वालियर समेत 18 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. तेज हवा के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. पिछले कई दिनों से जारी बदलाव के कारण प्रदेश के कई संभागों में सामान्य तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है.

पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?

  • पिछले 24 घंटे की बात करें तो रीवा, शहडोल, जबलपुर, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई.
  • बारिश की वजह से कई संभागों में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक कम मापा गया.
  • राज्य के 30 से ज्यादा शहरों में बारिश दर्ज की गई.
  • प्रदेश की सर्वाधिक बारिश अमरवाड़ा में 45.2 मिमी हुई.
  • रीवा, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट और सिवनी में ओलावृष्टि हुई.

खरगौन सबसे गर्म शहर रहा

  • मध्य प्रदेश का सबसे गर्म शहर खरगौन रहा, जहां बुधवार को 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.
  • खंडवा में 41.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 41.4 डिग्री, रतलाम में 40 डिग्री और धार में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
  • नर्मदापुरम के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें: MP News: श्योपुर में TI और आरक्षक से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में ICU में भर्ती

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

  • मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है. राजस्थान और उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है.
  • तीनों सिस्टम की वजह से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.
  • मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

ज़रूर पढ़ें