‘एक दिन बहुत दूर भाग जाऊंगा’, सतना में पत्नी के फोन में छिपा था पति की मौत का राज, सच जानकर चौंक जाएंगे
आरोपी पत्नी की तस्वीर
मध्य प्रदेश के सतना जिले से पति-पत्नि और वो को मामले से जुड़ी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां पर पत्नी ने अपने प्रेमी की प्यार के पागल होकर अपने ही पति की मौत की साजिश रच डाली. इतना ही नहीं प्रेमी ने प्रेमिका के कहने पर उसके पति को अपने साथी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया. लेकिन आखिरकार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए.
सतना पुलिस ने इस पूरी वारदात का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल मामला 8 जून का है जब सुबह-सुबह सती अनुसुइया मोड़ के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का रक्तरंजित शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था. पुलिस के अनुसार शव के गले पर धारदार हथियार के निशान पाए गए थे. शव मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की.
ऐसे हुई मृतक की पहचान
दो दिन की जांच के बाद पुलिस ने पाया की मृतक का नाम संजीव उर्फ संजू पासी (35 वर्ष) है, जो की प्रयागराज का निवासी है. पुलिस ने जब मृतक के कॉल रिकॉर्ड खंगाले तो उसकी पत्नी पर संदेह हुआ. बाद में पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर खुलासा हुआ कि अनीता के अमित सिंह उर्फ बड़कू से पिछले तीन वर्षों से अवैध संबंध थे. यहीं वजह थी कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.
दोनों के बीच अक्सर होता था विवाद
विवाद के बीच अक्सर संजीव कहता थ कि वह किसी दिन घर से बहुत दूर भाग जाएगा. इसके बाद अनीता ने प्रेमी अमित सिंह और उसके साथी शेरा उर्फ राजू निषाद के साथ मिलकर संजीव की हत्या की साजिश रची. आरोपियों को लगा कि दूर लेकर संजीव को मार देंगे तो उनपर शक नहीं होगा. परिजनों को लगेगा कि गुस्से में संजीव कहीं चला गया है.
इसी प्लान पर काम करते हुए पत्नी ने संजीव को चित्रकूट जाकर दर्शन करने के लिए मनाया. इस पर संजीव ने पत्नी से भी साथ चलने के लिए कहा लेकिन पत्नी ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर जाने से मना कर दिया.
अनुसुइया रोड पर की हत्या
7 जून को अमित सिंह और शेरा निषाद संजीव को बाइक से चित्रकूट घुमाने के बहाने सती अनुसुइया रोड पर ले गए. रास्ते में एक पुल के पास पेशाब करने के बहाने उसे बाइक से उतारा गया. इसी दौरान धारदार चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस हिरासत में तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.
11 जून को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
11 जून को प्रयागराज से अमित सिंह (26) निवासी नैनी, शेरा उर्फ राजू निषाद (32) निवासी खटागी प्रयागराज और मृतक संजीव की पत्नी अनीता देवी (35) निवासी मामा भांजा तालाब नैनी प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया था.
ये भी पढे़ं- MP News: बालिग युवती को प्रेमी संग रहने की आजादी, हाई कोर्ट ने कहा- लिव-इन को शादी नहीं माना जाएगा