मनोज इंदुलकर का रीवा से सतना मेडिकल कॉलेज ट्रांसफर, छात्रा ने लगाए थे छेड़छाड़ के आरोप, ऑडियो हुआ था वायरल

Rewa Manoj Indulkar Transfer: रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉक्टर मनोज इंदुलकर को सतना मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित कर दिया गया है. रीवा चिकित्सा महाविद्यालय की छात्रा ने मनोज इंदुलकर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे.
doctor manoj indulkar satna medical college transfer

डॉ मनोज इंदुलकर का रीवा से सतना मेडिकल कॉलेज ट्रांसफर

Rewa Manoj Indulkar Transfer: रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉक्टर मनोज इंदुलकर को सतना मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित कर दिया गया है. रीवा चिकित्सा महाविद्यालय की छात्रा ने मनोज इंदुलकर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे. इस मामले में अमहिया पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया था. छात्रों ने इंदुलकर पर कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन भी किया था. ट्रांसफर का आदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की अपर सचिव बबीता वसुनिया की ओर से जारी किया गया है.

छात्रों ने किया था प्रदर्शन

कथित तौर से छात्रा के साथ छेड़छाड़ ऑडियो वायरल हुआ था. इस पर रीवा मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने प्रदर्शन किया था. इसके साथ ही उन पर कार्रवाई की मांग की थी. स्टूडेंट्स का कहना था कि इंदुलकर पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे. इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था. जांच के बाद डॉक्टर मनोज इंदुलकर को मेडिसिन विभाग के HOD पद से हटा दिया गया था. उनके स्थान पर डॉ अनुराद चौरसिया को मेडिसिन विभाग का विभागाध्यक्ष बनाया गया था.

मेडिकल स्टूडेंट ने क्या आरोप लगाए थे?

चिकित्सा कॉलेज की छात्रा ने डॉक्टर मनोज इंदुलकर पर कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. रीवा के अमहिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद कहा था कि डॉ. मुझे काफी महीने से परेशान कर रहे हैं. आत्महत्या करने का ख्याल मन में आता है. वे मेरे कपड़ों पर, लुक्स के बारे में और पिता को लेकर कमेंट्स किया करते हैं. चॉकलेट देते थे और गिफ्ट देने के लिए घर के नीचे तक आया करते थे.

हालांकि, मनोज इंदुलकर ने इन आरोपों पर सफाई दी थी. आरोपों को बेबुनियाद बताया था. एडिशनल एसपी भावना मरावी ने कहा था कि मामले की जांच की जा रही है. पूरी तहकीकात के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें