Singrauli Hospital: सिंगरौली जिला अस्पताल बना नशेड़ियों का अड्डा! ट्रॉमा सेंटर में मरीज पी रहा था गांजा

Singrauli Hospital: सिंगरौली जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां वार्ड में एक मरीज खुले में गांजा और सिग्रेट का सेवन करते हुए नजर आया.वार्ड में अन्य मरीजों और परिजनों की मौजूदगी में इस तरह की घटना से हड़कंप मच गया है.
singrauli news

singrauli news/ imagespurce: vistaar news input

Singrauli Hospital: सिंगरौली: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, सिंगरौली जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां वार्ड में एक मरीज खुले में गांजा और सिग्रेट का सेवन करते हुए नजर आया. बता दें कि, कुछ दिनों पहले इसी अस्पताल से एक और हैरान कर देने वाला मामला आया था जिसमें स्वीपर का मरीजों को इंजेक्शन लगाते हुए का वीडियो वायरल हुआ था.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 200 बेड वाले जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. दावा किया जा रहा है कि, 25 अगस्त की शाम फर्स्ट फ्लोर स्थित वार्ड नंबर 49 में एक मरीज खुलेआम सिगरेट और गांजा पीते हुए देखा गया. इस तस्वीर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है.

प्रबंधन की लापरवाही उजागर

अस्पताल परिसर में बिना कोई डर के खुलेआम नशाखोरी करते हुए की यह घटना प्रबंधन की लापरवाही को उजागर करती है. वार्ड में अन्य मरीजों और परिजनों की मौजूदगी में इस तरह की घटना से हड़कंप मच गया है. कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि, आखिरकार अस्पताल में कैसे पहुचा गांजा सिगरेट ? यही नहीं सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि, उस समय का स्टाफ कहां था?

स्वीपर ने मरीजों को लगाया इंजेक्शन

इसी अस्पताल से कुछ दिनों पहले एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था. दरअसल यहां अस्पताल का स्वीपर रामलखन साकेत महिला और पुरुष मरीजों को इंजेक्शन लगाता हुआ दिखाई दिया. मामला सामने आने के बाद, CMHO डॉ. पुष्पराज सिंह ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है और वीडियो या फोटो मिलने पर जांच कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें:नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही, अचानक आए सैलाब में बहे हजारों लोग, सेना ने संभाला मोर्चा

ज़रूर पढ़ें