Rewa: राजेंद्र शुक्‍ल का बंगला घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुल‍िस ने खदेड़ा, आंसू गैस के गोले भी दागे

MP News: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निवास का घेराव करने जा रही यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका है. पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया गया.
Water cannons used on Youth Congress workers.

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्‍तेमाल

MP News: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निवास का घेराव करने जा रही यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका लिया है. पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्‍तेमाल किया और साथ ही उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए. रीवा में होने वाला यह प्रदर्शन यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घंगोरिया के नेतृत्व में हो रहा था.

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता संजय गांधी अस्‍पताल में चल रही अनियमितता को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार देर रात दिग्विजय सिंह भी स‍िरमौह चौहारे पर चल रहे कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल हुए थे. दिग्विजय सिंह ने अनशन पर बैठे कल्‍पना मिश्रा के पिता से बात की थी. इस दौरान उन्‍होंने प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की लापरवाही के मामलेपर बात की थी.

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री दे इस्‍तीफा

पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि रीवा विधायक और प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष श्रीनिवास तिवारी की पहल पर रीवा में संजय गांधी अस्‍पताल का निर्माण कराया गया था. लेकिन आज इस अस्‍पताल की हालात बेहद खराब है.

उन्‍होंने कहा कि छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्‍चों की मौत, और बालाघाट में हुए 30 बच्‍चों की मौत स्‍वास्‍थ्‍य विभाग लापरवाही है. इसकी पूरी जिम्मेदारी स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री की है. दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि कल्‍पना मिश्रा वाले मामले में भी स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जिम्मेदार है, उन्‍हें जल्‍द से जल्‍द इस्‍तीफा दे देना चाहिए.

मामले में हुई कार्रवाई

पूरा मामला संजय गांधी अस्‍पताल रीवा का है, जहां प्रसूता कल्‍पना मिश्रा और उनके नवजात बच्‍चे की मौत के बाद से लगातर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. कल्‍पना के परिजन धरने पर बैठे हैं और सरकार से मामले में न्‍याय और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.

इस मामले में दो नर्सिंग ऑफिसर साधना वर्मा और सीमा मुजालदे को निलंबित किया गया था. इसके बाद डॉ. निधि पाण्‍डेय समेत ड्यूटी पर तैनात डॉ सोनल अग्रवाल को निलंबित किया गया था. इसके अलावा अस्‍पताल के अधीक्षक राहुल मिश्रा को भी पद से हटाया गया है.

ये भी पढे़ं- रीवा मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का अंबार, बदहाली पर फूटा कलेक्‍टर का गुस्सा, सैलरी काटने के आदेश

ज़रूर पढ़ें