Sagar Liquor Tragedy: सागर शराब कांड में 30 हजार के इनामी आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Sagar liquor tragedy: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी शिवांजय राजपूत को जब पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लगी.
Sagar liquor tragedy

दूसरे आरोपी का एनकाउंटर

Sagar liquor tragedy: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जब आरोपी को पकड़ने पहुंची तो वह भागने लगा और पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी. इसी दौरान पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में शिवांजय राजपूत के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया.

छापरी गांव का रहने वाला है आरोपी

आरोपी शिवांजय राजपूत पिता धर्मेन्द्र राजपूत आयु 21 वर्ष ग्राम छापरी, थाना बण्डा का निवासी है. पुलिस के द्वारा उस 30 हजार रुपये का इनाम रखा गया था. आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था. शिवांजय राजपूत पर पहले से ही शराब तस्कर है और इसके ऊपर 03 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस को मिली थी जानकारी

आज यानी रविवार 13/09/2026 को सुबह तड़के बहरोल पुलिस को सूचना मिली कि शिवांजय थाना बहरोल क्षेत्र अंतर्गत कठुआ नाला के पास जंगल में, मुख्य मार्ग धामोनी-बहरोल तरफ से निकलकर अपने घर छापरी थाना बंदा जा सकता है. बस फिर क्या था पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बान्द्री प्रभारी सतेन्द्र सिंह को तत्काल मौके पर पहुंचने तथा आसपास के थाना प्रभारियों को भी आवश्यक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए और पूरे इलाके की नाकाबंदी करा दी गई.

पैर में लगी गोली

पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी एवं सर्चिंग के दौरान आरोपी शिवांजय राजपूत ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक, आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर तीन फायर किए गए. पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया.

315 बोर देशी कट्टा बरामद

गिरफ्तार आरोपी शिवांजय के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस, 03 खाली कारतूस, एक मोबाइल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

सागर पुलिस द्वारा शराब के अवैध कारोबार एवं उससे जुड़े आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है. अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

इससे पहले रवि लखेरा का हुआ था शॉर्ट एनकाउंटर

इससे पहल पुलिस ने 11 सितंबर को इस घटना के मुख्य आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार किया था. पुलिस जब रवि लखेरा को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने भी भागने की कोशिश की और पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी थी. इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लगी थी. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था.

ये भी पढे़ं- सागर जहरीली शराब कांड: CM मोहन यादव ने न्यायिक जांच के आदेश दिए, बदले गए कमिश्नर-आईजी

ज़रूर पढ़ें