सागर शराब कांड में हटाए जा सकते हैं एसपी-कलेक्टर, कई अन्य अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

Sagar Liquor Tragedy Action: सागर शराब कांड मामले में जल्द ही बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिल सकती है. सागर जिले के एसपी-कलेक्टर हटाए जाने की संभावना है. कई अन्य अधिकारियों पर भी गाज गिरने की संभावना है.
Sagar Liquor Tragedy Action

सागर एसपी और कलेक्टर पर हो सकता है एक्शन

SP Collector May Be Removed: सागर शराब कांड मामले में जल्द ही बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिल सकती है. सूत्रों के मुताबिक, सागर जिले के एसपी-कलेक्टर हटाए जा सकते हैं. इसके साथ ही कई अन्य अधिकारियों पर भी गाज गिरने की संभावना है. इस मामले में मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव के दिल्ली से भोपाल पहुंचने के बाद सागर जहरीली शराब कांड पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है. सीएम प्रभावित गांवों का भी दौरा कर सकते हैं. सागर जिला प्रशासन के मुताबिक, जहरीली शराब पीने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि कई घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. इस मामले में अब तक बंडा की संयुक्त कलेक्टर एवं SDM आरती यादव और SDOP प्रदीप वाल्मीकि पर कार्रवाई हो चुकी है.

अब तक 16 की मौत

बता दें, यह मामला 5 सितंबर का है, जो 6 सितंबर को सामने आया. जब सागर जिले के बंडा में एक साथ 10 लोगों की मौत की खबर आई, तो हड़कंप मच गया. जांच में पाया गया कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने की वजह से हुई है. इसके बाद लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ता ही रहा, जो अब 16 हो गया है. इस मामले में अब तक 30 लोगों पर FIR भी दर्ज हो चुकी है. वहीं, पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. जानकारी के अनुसार, अभी करीब 100 की संख्या में मरीज अस्पताल में भर्ती हैं.

ये भी पढे़ंः सागर में जहरीली शराब से कितनी मौतें? मंत्री ने बताए 19 मृतकों के नाम, पटवारी का 50 मौतों का दावा, आंकड़ों पर सियासत!

मुरैना में जहरीली शराब से 24 लोगों की हुई थी मौत

बता दें, इससे पहले भी सागर एसपी अनुराग सुजानिया सुर्खियों में रहे हैं. अनुराग सुजानिया जब मुरैना के एसपी थे, तो वहां भी जहरीली शराब कांड हुआ था, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद उन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया था. एक बार फिर उनके जिले में जहरीली शराब की वजह से 16 लोगों की जान चली गई.

मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्तमान में दुबई में हैं. जो रात 2:15 बजे दुबई से रवाना होंगे. सुबह 6 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे. दिल्ली से भोपाल के लिए दोपहर 3:50 बजे रवाना होंगे. इसके बाद सीधे सागर जाने की संभावना है.

ज़रूर पढ़ें