‘बिल को गिराकर कांग्रेस ने अपने ताबूत में अंतिम कील ठोक ली’, शिवराज सिंह चौहान बोले- बहनें अब सड़कों पर निकलेंगी

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, 'कांग्रेस और इंडी ब्‍लॉक की सोच है- नारी तू केवल अबला है. आजादी के अमृतकाल में, जब विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की अपार क्षमता का उपयोग होना चाहिए था, तब विपक्ष ने उसी शक्ति को मसलकर समाप्‍त करने का पाप किया है. इस बिल को गिराकर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने अपनी ताबूत में अंतिम कील ठोकी है.
Union Minister Shivraj Singh Chouhan (File Photo)

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान(File Photo)

Shivraj Singh Chauhan: महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा में पास नहीं हो पाया. सरकार दो तिहाई बहुमत नहीं जुटा सकी. जहां एक ओर विपक्ष इसे लोकतंत्र की जीत बता रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार का कहना है कि कांग्रेस समेत विपक्ष ने महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया. वहीं बिल गिरने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है.

‘विपक्ष ने बहनों के सपनों को रौंद डाला’

लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन बिल पास ना होने पर शिवराज सिंह चौहान विपक्ष पर जमकर भड़के. उन्होंने कहा, ’17 अप्रैल देश की बहनों और लोकतंत्र के लिए काला दिन है. कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने एक बार फिर देश की बहनों को धोखा दिया, बेटियों को ठग लिया. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने विपक्ष की हर आशंका को निर्मूल साबित कर दिया था. स्‍पष्‍ट कर दिया था कि किसी राज्‍य के साथ कोई अन्‍याय और कोई नुकसान नहीं होगा. लेकिन महिला विरोधी विपक्ष नहीं माना.

आज केवल एक बिल ही नहीं गिरा. आज बहनों की आशाओं पर कुठाराघात हुआ. महिला विरोधी कांग्रेस और इंडी ब्‍लॉक ने बहनों के सशक्तीकरण के प्रयास को कुचल दिया. बहनों के सपनों को तोड़ दिया गया. उनके अरमानों को रौंद दिया. उनके अंदर की संभावनाओं को समाप्‍त किया और शक्ति स्वरूपा बहनों की भावनाओं को आहत किया.

‘कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने ताबूत में अंतिम कील ठोकी है’

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, ‘कांग्रेस और इंडी ब्‍लॉक की सोच है- नारी तू केवल अबला है. आजादी के अमृतकाल में, जब विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की अपार क्षमता का उपयोग होना चाहिए था, तब विपक्ष ने उसी शक्ति को मसलकर समाप्‍त करने का पाप किया है. इस बिल को गिराकर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने अपनी ताबूत में अंतिम कील ठोकी है.

ये भी पढे़ं: 16 साल की नाबालिग के साथ लव जिहाद, सहेलियों के जरिए संपर्क करके धर्मांतरण करवाया; फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया

ज़रूर पढ़ें