MP में संगठित अपराध पर सख्ती, SIT का गठन किया गया, भोपाल से संचालित होगी जांच

SIT में पुलिस उप महानिरीक्षक स्तर से लेकर पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं. टीम का नेतृत्व अनुभवी अधिकारियों के हाथ में रहेगा, जिससे जांच में तेजी और समन्वय सुनिश्चित किया जा सके.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार मध्य प्रदेश में बढ़ते संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. मध्यप्रदेश पुलिस ने अलग-अलग जिलों में दर्ज गंभीर आपराधिक प्रकरणों को एक ही टीम के तहत लाकर जांच तेज करने का फैसला लिया है.

SIT में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल

आदेश में बताया गया है कि अशोकनगर, इंदौर (देहात), इंदौर (शहर), खरगोन और भोपाल समेत विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक मामलों को इस SIT के सुपुर्द किया गया है. इन मामलों में भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराएं लागू हैं, जो संगठित गिरोह से जुड़े होने की आशंका को दर्शाती हैं. SIT में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है. इसमें पुलिस उप महानिरीक्षक स्तर से लेकर पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं. टीम का नेतृत्व अनुभवी अधिकारियों के हाथ में रहेगा, जिससे जांच में तेजी और समन्वय सुनिश्चित किया जा सके.

जांच की खास बातें

  • SIT तत्काल प्रभाव से सभी संबंधित मामलों की केस डायरी अपने अधीन लेगी.
  • टीम भोपाल में रहकर जांच पूरी करेगी.
  • आवश्यकता अनुसार अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी टीम में शामिल किया जा सकेगा.
  • पहले से जांच कर रहे अधिकारी भी SIT का हिस्सा बने रहेंगे.

यह कदम राज्य में संगठित अपराध के खिलाफ बड़े अभियान के तौर पर देखा जा रहा है. सरकार और पुलिस मुख्यालय के इस फैसले से यह साफ है कि मध्य प्रदेश में संगठित अपराध के खिलाफ अब केंद्रीकृत और सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे अपराधियों पर तेजी से शिकंजा कसने की उम्मीद है.

ये भी पढे़ं: गैस सिलेंडर की दिक्कत के बीच महंगाई का झटका, MP में बिजली दरों में 4.80 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

ज़रूर पढ़ें