अब्दुल ने राहुल बनकर की दोस्ती, नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बनाया, जबरन कलमा पढ़वाया

आरोपी ने छात्रा को जबरन हिजाब पहनाया और कलमा पढ़वाया. आरोपी छात्रा को अपने दोस्तों के सामने मुसलमान बताकर मिलवाता था. लगातार छात्रा पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहा था. आरोपी ने छात्रा से कहा था कि अगर वो किसी को भी सच्चाई बताएगी, तो वह उसे जान से मार देगा.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: मध्य प्रदेश में लव जिहाद के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला इंदौर से सामने आया है. यहां अब्दुल अजीज ने बीएससी की छात्रा से पहले तो राहुल बनकर दोस्ती की. जब छात्रा आरोपी राहुल उर्फ अब्दुल अजीज पर भरोसा करने लगी तो उसे कोल्ड्रिंक में धोखे से नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इसके बाद बेहोशी की हालत में छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इतना ही नहीं छात्रा को ब्लैकमेल करके जबरन कलमा पढ़वाया और इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाता रहा. पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत करके करणी सेना से आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अब्दुल के खिलाफ केस दर्ज किया है.

दोस्तों के सामने छात्रा को मुसलमान बताकर मिलवाता था

पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले उसकी मुलाकात अब्दुल अजीज खान से हुई थी. लेकिन अब्दुल ने खुद की पहचान राहुल के रूप में बताई. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई. इसके बाद एक दिन आरोपी अब्दुल ने कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को पिला दिया. छात्रा जब बेसुध हो गई तो आरोपी ने सूनसान जगह ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया.

इसके बाद आरोपी अब्दुल छात्रो को ब्लैकमेल करके कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा. इसके साथ ही जबरन शराब पिलाई, जिसके कारण छात्रा नशे की आदि हो गई. इतना ही नहीं आरोपी ने छात्रा को जबरन हिजाब पहनाया और कलमा पढ़वाया. आरोपी छात्रा को अपने दोस्तों के सामने मुसलमान बताकर मिलवाता था. लगातार छात्रा पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहा था. आरोपी ने छात्रा से कहा था कि अगर वो किसी को भी सच्चाई बताएगी, तो वह उसे जान से मार देगा.

छात्रा की सगाई तुड़वा दी, गर्भपात की दवाईयां खिलाई

कई महीनों तक आरोपी अब्दुल छात्रा का शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा. जब छात्रा प्रग्नेंट हो गई, तो उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा. आरोपी ने कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद वह पाक-साफ हो जाएगी, इसके बाद वह छात्रा से निकाह कर लेगा. जब छात्रा नहीं मानी तो भंडाफोड़ से बचने के लिए जबरन दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करवाया.

आरोपी अब्दुल की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत करके अपने ऊपर हुए सितम की पूरी आपबीती करणी सेना को सुनाई. जिसके बाद करणी सेना की मदद से पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अब्दुल अजीज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, मामले में जांच की जा रही है, आरोपी की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: ‘यहां पर तुम्हारी कब्र बना दूंगा, गांव वाले देखते रह जाएंगे’, खंडवा में फॉरेस्ट अधिकारी ने आदिवासी को दी धमकी

ज़रूर पढ़ें