देवास शराब कांड में DG उपेंद्र जैन करेंगे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश, 5 जिलों की पुलिस जांच में जुटी

देवास शराब कांड में स्पेशल DG उपेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया है कि मामले में 5 जिलों की पुलिस टीम शराब माफियों के खिलाफ अलग जिलों में दबिश दे रही हैं.
DG Upendra Jain

DG उपेंद्र जैन

बीते कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में जहरीली शराब के सेवन से लगातार हो रही मौतों की कई खबरें सामने आ रही ही हैं. पहले सागर के बंडा में जहरीली शराब पीने के कई परिवार उजड़ गए और फिर देवास में इसी जहर ने कई लोगों को जिंदगी छीन ली. इतना ही नहीं देवास में शराब माफियों के हौसले इतने बुलंद है कि खातेगांव थाना टीआई दिलीप पुरी क ऊपर ट्रक चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी. इस मामले की जांच DG उपेंद्र जैन को सौंपी गई है.

स्पेशल DG उपेंद्र जैन ने जानकारी दी…

देवास शराब कांड में स्पेशल DG उपेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस मामले की जांच में पांच जिलों की पुलिस टीमें लगाई गई हैं. शराब माफियाओं को खोजने के लिए ये टीमें अलग-अलग जिलों में दबिश दे रही है. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से आई. शराब सप्लाई करने वाले पूरे नेटवर्क की कड़िया जोड़कर पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.

आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा

DG उपेंद्र जैन ने बताया है कि इस शराब कांड में शामिल हर आरोपी की पहचान की जाएंगी और उसे गिरफ्तार किया जाएगा. दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा. पुलिस ने शराब माफिया के नेक्सस को जड़ से खत्म करने का दावा किया है. 5 जिलों में अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं. शराब माफियां के पूरे सिंडिकेट पर पुलिस की नजर एडीजी ने अल्टीमेटम देते हुए अवैध के शराब करोबारियों को चुनौती देते हुए कहा कि-इस शराब का कोई भी आरोपी बचेगा नहीं.

कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल

देवास में अवैध शराब तस्करी और पुलिस जवान की हत्या के मामले में कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा है कि सरकार जांच करे, किसी का भी नाम आ रहा हो कार्रवाई करे, कानून व्यवस्था किसी का विशेषाधिकार नहीं है. नायक ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब तस्करी का समानांतर बिजनेस चल रही है.

यह भी पढ़ें- ‘रिश्वत मांगना गलत, पर खुशी से मिले तो ले लेना चाहिए’, पकड़े जाने के बाद इंजीनियर साहब का शर्मनाक बयान

ज़रूर पढ़ें