उज्जैन में बंदे का गजब का जुगाड़! महाकाल मंदिर में खोयी चप्पल, गोवा के शख्स ने AI से खोज निकाली
उज्जैन: महाकाल मंदिर में शख्स ने AI से खोज निकाली चप्पल
Ujjain News: आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल केवल शैक्षणिक कार्यों, ऑफिशियल कामकाज को निपटने तक सीमित नहीं रह गया है. इसकी मदद से आप खोयी चप्पल भी खोज जा सकते हैं. जी हां, उज्जैन में एक शख्स ने हजारों चप्पल और जूतों के ढेर में से अपनी चप्पल खोज निकाली और वो भी चैटजीपीटी की मदद से. दिमाग का 100 फीसदी उपयोग किया. जानिए क्या है AI और चप्पल को खोजने का मामला.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, गोवा के निवासी शुभांग बोरकर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आए थे. जब वे दर्शन करने के बाद मंदिर से बाहर निकले तो जूते और चप्पलों के ढेर में उनकी चप्पल कहीं खो गई. फुटवेयर के अंबार में उन्हें एक चप्पल तो मिल गई लेकिन दूसरी चप्पल नहीं मिल रही थी. इसके लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इसके बाद उन्होंने एआई का सहारा लिया.
ChatGPT का सहारा लिया
चप्पल को बहुत देर तक खोजने के बाद जब उसे सफलता हाथ नहीं लगी तो उसने तकनीक का सहारा लेने की सोची. इसके बाद उसने AI चैटबॉट ChatGPT का सहारा लिया. अपनी एक चप्पल की फोटो क्लिक करके अपलोड कर दी और प्रोम्प्ट देकर दूसरी चप्पल ढूंढने का निर्देश दिया. इसके साथ ही चप्पलों और जूतों के ढेर का फोटो भी क्लिक करके भेजा.
ये भी पढ़ें: Nag Panchami 2026: भगवान नागचंद्रेश्वर के कपाट आज रात 12 बजे खुलेंगे, 24 घंटे नॉनस्टॉप होंगे दर्शन
AI की मदद से मिली चप्पल
चैटजीपीटी ने शख्स को बताया कि उसकी चप्पल एक निश्चित स्थान पर है. जब गोवा निवासी शुभांग ने वहां खोजा तो उसे चप्पल मिल गई. इस पूरे वाकये को श्रद्धालु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर ‘used chatGPT to find my lost clogs’ टाइटल से शेयर भी किया. आगे से आपकी भी चप्पल या जूते खो जाते हैं तो AI की मदद से खोज सकते हैं. दिमागी और शारीरिक कसरत कम करनी पड़ेगी.