महाकाल के लाडले श्यामू हाथी पैरों की बीमारी से परेशान, इलाज के लिए उज्जैन से वनतारा के लिए रवाना
श्यामू हाथी
बाबा महाकाल की सवारी में सालों तक शामिल होने वाले श्यामू हाथी की तबीयत ज्यादा भंगीर होती जा रही है. इसी वजह से उन्हें उज्जैन से विदा करके गुजरात के वनतारा के लिए रवाना कर दिया है. यहां उन्हें बेहतर इलाज और उनकी उनकी ज्यादा देखभाल हो पाएगी. पैरों में हड्डियों से जुड़ी बीमारी के कारण चलने-फिरने में परेशानी का सामना कर रहे श्यामू को विशेषज्ञों की निगरानी में विशेष वाहन से गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा भेजा गया है.
पैरों की बीमारी से जूझ रहा श्यामू हाथी
बता दें कि श्यामू हाथी लंबे समय से पैरों की बीमारी से जूझ रहा है. इसिलए उसे चलने-फिरने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. हालांकि स्थानीय चिकित्सकों द्वारा उसका लगातार इलाज किया जा रहा था लेकिन उसकी सेहत में किसी भी तरह का सुधार नहीं हो रहा था. तब विशेषज्ञों ने बेहतर चिकित्सा सुविधाओं वाले केंद्र में भेजने की सलाह दी। इसी पर श्यामू को वनतारा शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया.
चिकित्सक डॉ. मुकेश जैन ने क्या कहा?
श्यामू हाथी का उपचार करने वाले वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. मुकेश जैन का कहना है कि, हाथी की देखभाल वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी शीर्ष संस्थाओं की निगरानी में की जा रही थी. महाकाल का सेवक होने के नाते उसकी विशेष देखभाल की व्यवस्था थी. श्यामू को बेहतर इलाज के लिए दूसरे केंद्र भेजने की प्रक्रिया करीब दो साल से चल रही थी.
महाकाल की सवारी में दशकों से सेवा देते आ रहे हैं हाथी
बाबा महाकाल की सवारी में हाथियों की सेवा का सिलिसला दशकों पुराना रहा है. पहले करीब 1980 से लेकर 2016 करीब 36 साल तक रामू हथिनी ने बाबा महाकाल की सवारी में जिम्मेदारी संभाली. इसके बाद श्यामू हथी ने 2016-25 तक ये जिम्मेदारी उठाई और अब बीमार होने के बाद सुमा हाथिनी 2026 से ये बाबा महाकाल की सवारी का हिस्सा बन रही है.



