उज्जैन में शीत लहर का असर, नर्सरी से 8वीं तक स्कूलों का समय बदला, सुबह 9 बजे से लगेंगी क्लास

Ujjain School Timing Change: कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के अनुमोदन पर जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है. अब नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित किए जाएंगे. जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार खत्री की ओर से आदेश शनिवार (21 नवंबर) को जारी किया.
students (symbolic image)

छात्र (सांकेतिक तस्वीर)

Ujjain School Timing Change: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में धीरे-धीरे ठंडा प्रकोप बढ़ता जा रहा है. शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के अनुमोदन पर जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है. अब नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित किए जाएंगे.

सभी स्कूलों पर नियम लागू होंगे

जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार खत्री की ओर से आदेश शनिवार (21 नवंबर) को जारी किया. इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा. प्रशासन की ओर से जारी आदेश को शासकीय, अशासकीय, CBSE, ICSE, माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड के स्कूलों में समान रूप से लागू किया जाएगा. सोमवार (23 नवंबर 2026) से स्कूल नए समय पर खुलेंगे.

स्कूलों में समय बदलने का निर्णय क्यों?

  • बच्चों को सुबह कड़ी ठंड का सामना करना पड़ता है. इससे बचाव के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है.
  • ठंड से बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े, इसके लिए ये आदेश जारी किया गया है.

न्यूनतम तापमान में कमी आएगी

  • तूफान अकवान ने पूरे मध्य प्रदेश में मौसम को बदल दिया है.
  • आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. निम्नतम तापमान अगले सप्ताह 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
  • वहीं, वेदर रिपोर्ट्स के मुताबिक शीत लहर चलने की आशंका जताई जा रही है.
  • उज्जैन में 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार जताए गए हैं.
  • उत्तर पूर्व से आने वाली सर्द हवाएं शहर को और ठंडा बनाएंगी.
📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें