‘TMC सांसद का यह गाना ममता जी को ले डूबा’, उमा भारती का सयानी घोष पर तंज, शेयर किया Video
उमा भारती और सयानी घोष(File Photo)
Uma Bharti on Saayoni Ghosh: सोमवार को एक केंद्र शासित समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं. इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. तीन राज्यों में पार्टी की सरकार बनती दिख रही है. इनमें सबसे खास रहा पश्चिम बंगाल का चुनाव परिणाम. यहां पार्टी ने ऐतिहासिक 206 सीटों पर जीत दर्ज की है. बीजेपी की पश्चिम बंगाल में जीत सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है. वहीं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजपी नेत्री ने ममता बनर्जी की हार का कारण तृणमूल कांग्रेस की एक नेत्री के गाने को बताया है.
‘यह गाना ममता जी को ले डूबा’
उमा भारती ने टीएमसी सांसद सयानी घोष का एक वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया साइ़ट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बंगाल की जीत के लिए मोदी जी, अमित शाह जी, नितिन नवीन जी और बंगाल के असंख्य कार्यकर्ताओं को बधाई और अभिनंदन. अबकी बार जीत तो हमारी होनी ही थी, लेकिन ममता बनर्जी की ही पार्टी की एक सांसद का यह गाना ममता जी को ले डूबा.’
1. बंगाल की जीत के लिए मोदी जी, अमित शाह जी, नितिन नवीन जी और बंगाल के असंख्य कार्यकर्ताओं को बधाई एवं अभिनंदन।
— Uma Bharti (@umasribharti) May 4, 2026
2. अबकी बार जीत तो हमारी होनी ही थी लेकिन ममता बनर्जी की ही पार्टी की एक सांसद का यह गाना ममता जी को ले डूबा। @BJP4India @BJP4Bengal @PMOIndia @narendramodi @AmitShah… pic.twitter.com/NhjfJmg9Eb
‘मेरे दिल में है काबा, आंखों में मदीना…’
सिंगर और तृणमूल कांग्रेस नेत्री सयानी घोष के जिस वीडियो को उमा भारती ने शेयर किया है, उसमें वह बंगाली भाषा में एक गाना गाती सुनाई दे रही हैं. इस गाने में वह ‘मेरे दिल में है काबा, आंखों में मदीना’ गाते दिख रही हैं. जिसको लेकर उमा भारती ने तंज कसा है.
वहीं उमा भारती के पोस्ट पर यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दी है. कुनाल नाम के एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘घोष को बहुत बड़ा नशा था.इनकी हरकतों से काबा और मदीना टपक रहा था. जनता ने सारा सस्ता नशा ऊतार दिया.’ वहीं एक दूसरे यूजर्स ने लिखा, ‘यह जीत मोदी और शाह कि नहीं योगी आदित्यनाथ की है. मोदी और शाह को अब कोई पूछ नहीं रहा है.’
बता दें 33 साल की टीएमसी नेत्री सयानी घोष पूरे चनाव के दौरान काफी सुर्खियों में रहीं. कभी वह हनुमान चालीसा पढ़ती सुनाई देती हैं, तो कभी कलमा पढ़ती दिखाई देती हैं.