Jabalpur Cruise Incident: मौज-मस्ती के बीच मौत की दस्तक! क्रूज के डूबने से पहले का वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि 'क्रूज पर डीजे वाले बाबू गाना चला दो...' गाना चल रहा है. लोग पूरी तरह मशगूल हैं. लहरों का पानी क्रूज के अंदर आना शुरू हो गया था लेकिन किसी को कोई असर नहीं हो रहा था.
Video taken shortly before the cruise ship sank in Bargi.

बरगी में क्रूज के डूबने से थोड़ी देर पहले का वीडियो.

Jabalpur Cruise Incident: जबलपुर के बरगी में क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है. अब तक 9 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि कई लापता लोगों की तलाश जारी है. इस हादसे के पहले का क्रूज पर सवार लोगों का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में बेहद लापरवाही सामने आई है. इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि क्रूज पर म्यूजिक बज रहा है और लोग मौज-मस्ती कर रहे हैं. लगगभ 22-24 लोग दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इनमें से किसी ने भी लाइफ सपोर्ट जैकेट नहीं पहना हुआ है.

हालात बिगड़ रहे थे, लोग मौज-मस्ती में डूबे थे

क्रूज हादसे से पहले के दो वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में क्रूज पर सवार लोग दिखाई दे रहे हैं. जो पूरी तरह मौज मस्ती में डूबे थे. किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहना था. वहीं दूसरे वीडियो में तेज हवाएं और आंधी चलती दिखाई दे रही है. आंधी के कारण लहरें क्रूज के अंदर तक जा रही थीं. क्रूज तेजी से हिलता हुआ नजर आ रहा था. हालात बिगड़ रहे थे, लेकिन लोग पूरी तरह बेपरवाह होकर म्यूजिक और नजारे का आनंद ले रहे थे.

‘कहने के बाद भी पायलट ने क्रूज को किनारे पर नहीं लिया’

वीडियो में देखा जा सकता है कि ‘क्रूज पर डीजे वाले बाबू गाना चला दो…’ गाना चल रहा है. लोग पूरी तरह मशगूल हैं. लहरों का पानी क्रूज के अंदर आना शुरू हो गया था लेकिन किसी को कोई असर नहीं हो रहा था. वहीं हादसे में बचने वाले चश्मदीदों ने बताया कि तेज आंधी के बाद पायलट से क्रूज को किनारे पर लाने के लिए कहा गया था. लेकिन वह नहीं माना और क्रूज उसी रफ्तार से चलता रहा.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो हादसे से कुछ सेकेंड्स पहले का है. वीडियो में मां मरीना मैसी और उनकी गोद में बैठा चार साल का बेटा भी दिखाई दे रहा है. हालांकि उन्होंने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई है. हादसे में दोनों मां-बेटे की मौत हो गई.

ये भी पढे़ं: राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी राज कुशवाहा की जमानत अर्जी खारिज, शिलॉन्ग कोर्ट ने फैसला रखा था सुरक्षित

ज़रूर पढ़ें