‘अच्छा होता मैं मर जाता, मोनालिसा…’, सनोज मिश्रा मामले में वायरल गर्ल के पिता ने कही ये बड़ी बात

Viral Girl Monalisa: सनोज मिश्रा पर मोनालिसा और फरमान खान के आरोप पर जय सिंह भोंसले ने कहा कि वो सब झूठ हैं. उसे फंसाया जा रहा है. वो नादान है. जब मैंने वीडियो देखा तो सोचा कि मर जाना चाहिए. ये मेरे लिए अच्छा रहता.
viral girl Monalisa father statement on sanoj Mishra allegation farman khan

मोनालिस के आरोपों का पिता ने दिया जवाब

Viral Girl Monalisa: वायरल गर्ल मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि वह अच्छे इंसान नहीं हैं. शूटिंग के दौरान मुझे गलत तरीके से छुआ. इसके साथ ही ये भी कहा था कि इस बारे में उन्होंने परिवार से शिकायत की थी लेकिन इस बात को टाल दिया गया. अब इस पूरे मामले में मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले का बयान सामने आया है.

‘ये सब फसांने के लिए जाल है’

वायरल गर्ल के आरोप पर पिता जय सिंह भोंसले ने कहा कि सनोज मिश्रा डेढ़-दो महीने में एक बार आते थे. 15-20 मिनट बैठकर जाते थे. घर पर आते थे तो बच्चों से पूछते थे कि बेटा पढ़ाई कैसी चल रही है? बेटी बोलने वाला इंसान ऐसा थोड़ी करेगा. मैं 24 घंटे घर पर रहने वाला, भाभी भी रहती हैं. घर में और भी लोग रहते हैं. ये सब फसांने के लिए जाल है. उन्होंने आगे कहा कि सनोज मिश्रा थोड़ी सी मदद कर रहे हैं तो उन पर दबाव ड़ाला जा रहा है. कोई बाप थोड़ी ऐसे करने देगा. मर जाएगा या मार डालेगा. कोई अपनी बेटी को ऐसे कोई छूने थोड़ी देगा.

‘मुझे मर जाना चाहिए’

छेड़छाड़ की शिकायत पिता और परिवार से करने के मामले में मोनालिसा के पिता ने कहा कि वो ऐसी शिकायत करती तो मैं उसे वहीं मार डालता. वो मेरी बेटी है, उसके साथ कोई ऐसा करेगा तो मैं थोड़ी सहूंगा. ये सब झूठ है.

सनोज मिश्रा पर मोनालिसा और फरमान खान के आरोप पर जय सिंह भोंसले ने कहा कि वो सब झूठ हैं. उसे फंसाया जा रहा है. वो नादान है. जब मैंने वीडियो देखा तो सोचा कि मर जाना चाहिए. ये मेरे लिए अच्छा रहता.

ये भी पढ़ें: देवास में बैंक कर्मचारी ने गजब ही कर दिया, पेट्रोल नहीं मिलने पर घोड़े पर सवार होकर पहुंचा ऑफिस, Video Viral

‘सरकार जो कहेगी वो मान लूंगा’

पिता शराब पीने वाला होता तो मुंबई, दिल्ली लेकर जा पाता. पहले ये सब नहीं बोला गया और अब बोला जा रहा है. मेरी बेटी दबाव में है. मोनालिसा सरकार के पास आकर जो बोलेगी. सरकार जो मानने के लिए कहेगी मान लेंगे. उन्होंने आगे कहा कि मैं अभी भी अपील करता हूं कि मेरी लड़की मेरे पास लाई जाए.

ज़रूर पढ़ें