Hariyali Teej 2026 Date: 14 या 15 अगस्त कब मनाई जाएगी हरियाली तीज? जानें डेट और पूजा का मुहूर्त
Hariyali Teej Puja Muhurat: सावन के महीने में पड़ने वाली हरियाली तीज हिंदू धर्म के लोगों के लिए बहुत खास मानी जाती है. इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने सौभाग्य की रक्षा के लिए व्रत करती हैं और पूरे विधि-विधान के साथ माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं.
Written By
श्वेक्षा पाठक
|
Last Updated: Aug 13, 2026 12:57 PM IST
हरियाली तीज का त्योहार हर सुहागिन स्त्री के लिए खास होता है, यह सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है.
इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस शिव-पार्वती पूजन करने से जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है. यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है.
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन केशुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 2026 अगस्त को शाम 06 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी और 15 अगस्त 2026 को शाम 05 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी. उदया तिथि के आधार पर हरियाली तीज 15 अगस्त 2026, शनिवार को मनाई जाएगी.
हरियाली तीज पर इस बार शिव और साध्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। यह योग ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माने जाते हैं.
हरियाली तीज पर पूजन का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 26 मिनट से सुबह 06 बजकर 05 मिनट तक रहेगा. रवि योग सुबह 06 बजकर 43 मिनट से रात 11 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. अभिजित मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 26 मिनट से दोपहर 02 बजकर 23 मिनट तक रहेगा.
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठिन तप किया था. तप से प्रसन्न होकर शिव जी से सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पत्नी रूप में स्वीकार किया था. तभी से हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है.
मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करने से वैवाहिक जीवन सुखी और खुशहाल होता है. हरियाली तीज पर महिलाएं हरे रंग के वस्त्र पहनती हैं और हरी चूड़ियां पहनती हैं और हाथों में मेहंदी रचाकर झूला झूलती हैं और लोक गीत गाती हैं.