Chaturgrahi Yog 2026: 30 नवंबर से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, मिलेगा पैसा-प्रमोशन और कर्ज से छुटकारा
Chaturgrahi Yog Three Zodiac Signs: पंचांग की गणना के अनुसार, चंद्रमा सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. 30 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर 2026 तक का समय राशिचक्र की 3 प्रमुख राशियों मेष, सिंह और धनु के लिए बहुत शानदार और भाग्यवर्धक साबित हो सकता है.
चतुर्ग्रही योग
Three Zodiac Signs Gain Big: नवंबर महीने का यह आखिरी सप्ताह चल रहा है, इसके बाद नए महीने दिसंबर की शुरुआत हो जाएगी. ज्योतिषियों के अनुसार, महीने के आखिरी दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं, क्योंकि 30 नवंबर 2026 को चतुर्ग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है. पंचांग की गणना के अनुसार, चंद्रमा सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. 30 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर 2026 तक का समय राशिचक्र की 3 प्रमुख राशियों मेष, सिंह और धनु के लिए बहुत शानदार और भाग्यवर्धक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि इस चतुर्ग्रही योग से इन राशियों को क्या-क्या लाभ होने वाला है.
मेष राशि
- मेष राशि वालों को मिलेगा निवेश में बड़ा फायदामेष राशि वालों के लिए सिंह राशि में बन रहा यह चतुर्ग्रही योग बहुत शुभ रहने वाला है.
- इस समय पूरी योजना के साथ किए गए कामों मी सफलता मिलेगी और मन खुश रहेगा.
- पहले किए गए निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है और नई योजना में पैसा लगाने के लिए भी यह समय अच्छा है.
- पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने का पूरा संभावना है. घर में नए वाहन या मकान का सुख भी मिल सकता है.
- इस दौरान लिए गए फैसले भविष्य में बड़ा लाभ देंगे और काम से जुड़ी यात्राएं सफल रहेंगी.
सिंह राशि
- सिंह राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वासयह चतुर्ग्रही योग सिंह राशि में ही बन रहा है, इसलिए सिंह राशि वालों के लिए यह समय सबसे ज्यादा फलदायी रहेगा.
- आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. काम की जगह पर बड़े अधिकारियों और मार्गदर्शकों का पूरा साथ मिलेगा और कोई नई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है.
- इस दौरान बने नए और प्रभावशाली संपर्कों से बड़ा लाभ होगा.
- लंबे समय से अटके सरकारी या निजी काम पूरे होंगे और किसी पुराने विवाद का अच्छा समाधान निकल सकता है.
धनु राशि
- धनु राशि वालों को मिलेगा प्रमोशन और विदेश यात्रा का मौकाधनु राशि वालों के लिए यह चतुर्ग्रही योग किसी वरदान से कम नहीं रहेगा.
- ऑफिस में बॉस और सेनीयर अधिकारियों पर साथ मिलेगा.
- आपके काम की तारीफ होगी और प्रमोशन मिलने के मजबूत योग बन रहे हैं.
- जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही जगह पर नौकरी मिल सकती है.
- ऑफिस की तरफ से विदेश यात्रा का सुनहरा मौका भी मिल सकता है.



