Dashank Yog: बुध-मंगल के ‘दशांक योग’ से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, करियर और धन में होगा बड़ा लाभ

Dashank Yoga Zodiac Benefits: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 16 जुलाई 2026 की रात बुध और मंगल के बीच 36 डिग्री का विशेष कोण बना, जिससे 'दशांक योग' का निर्माण हुआ. यह शुभ योग 19 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगा. माना जाता है कि इस दौरान कुछ राशियों के लोगों को करियर, व्यापार, शिक्षा और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं.
Dashank Yog 2026

दशांक योग 2026

Dashank Yoga Astrology Update: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल, उनकी युति और उनके बीच बनने वाले खास कोणों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. 16 जुलाई 2026 की रात बुध और मंगल के बीच एक विशेष दशांक योग बना है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, यह शुभ योग 3 राशियों के लिए वोपहू लाभकारी माना जा रहा है. माना जाता है कि इसके प्रभाव से करियर में तरक्की, व्यापार में नए अवसर, पढ़ाई में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं.

19 जुलाई तक रहेगा दशांक योग का असर

वैदिक ज्योतिष के अनुसार 16 जुलाई 2026 की रात बुध और मंगल के बीच 36 डिग्री का विशेष कोण बना, जिससे ‘दशांक योग’ का निर्माण हुआ. यह शुभ योग 19 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगा. माना जाता है कि इस दौरान कुछ राशियों के लोगों को करियर, व्यापार, शिक्षा और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है.

वृषभ राशि

  • वृषभ राशि वालों के लिए यह समय काफी शुभ माना जा रहा है.
  • मंगल का गोचर आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में लिए गए फैसलों का अच्छा परिणाम मिल सकता है.
  • कारोबार से जुड़े लोगों को नए ग्राहक मिल सकते हैं और व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी.
  • पहले किए गए निवेश से भी अच्छा फायदा मिलने के संकेत हैं.

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के स्वामी बुध अपनी ही राशि में होने से यह समय आपके लिए काफी अनुकूल माना जा रहा है.
  • मीडिया, राइटिंग, आईटी, बैंकिंग, एंकरिंग और संचार से जुड़े लोगों को नई सफलता या बड़ा अवसर मिल सकता है.

ये भी पढ़ें-कलयुग के अंत की शुरुआत? जगन्नाथ मंदिर की ये चौंकाने वाली भविष्यवाणियां जो सच साबित हो रही हैं

सिंह राशि

  • सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है.
  • यदि आपका कोई पैसा लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसके वापस मिलने की संभावना है.
  • इस दौरान आपकी मुलाकात ऐसे प्रभावशाली लोगों से हो सकती है, जिनकी मदद से भविष्य में करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें