Dhanteras 2026: आज धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदें कार-बाइक, घर आएगी सुख-समृद्धि

Dhanteras 2026 Vehicle Buy Muhurat: मान्यता है कि अगर आप धनतेरस के दिन नई चीजों की खरीदारी करते हैं, तो इससे घर में साक्षात मां लक्ष्मी का वास होती है और सुख, शांति सहित खुशहाली बनी रहती है. ऐसे में अगर आप भी आज धनतेरस के दिन कार, बाइक या स्कूटी खरीदने के लिए शोरूम जा रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त जान लें.
Dhanteras 2026

धनतेरस 2026

Auspicious Muhurat for Vehicles: आज धनतेरस का पावन पर्व है. हिंदू परिवारों में खुशियों का माहौल है. आज धनतेरस के दिन लोग बाजारों से सोना-चांदी, बर्तन, गाड़ियों समेत कई नई-नई चीजों की खरीदारी करेंगे. यह दिन नई चीजों की खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि अगर आप धनतेरस के दिन नई चीजों की खरीदारी करते हैं, तो इससे घर में साक्षात मां लक्ष्मी का वास होती है और सुख, शांति सहित खुशहाली बनी रहती है. ऐसे में अगर आप भी आज धनतेरस के दिन कार, बाइक या स्कूटी खरीदने के लिए शोरूम जा रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त जान लें.

धनतेरस 2026 पर वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त क्या है?

  • लाभ चौघड़िया: सुबह 7:54 से 9:17 बजे तक
  • अमृत चौघड़िया: सुबह 9:16 से 10:38 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:45 बजे तक
  • चर चौघड़िया: दोपहर 4:11 से शाम 5:33 बजे तक
  • शुभ चौघड़िया: शाम 6:03 से 7:19 बजे तक
  • लाभ मुहूर्त: रात 8:49 से 10:27 बजे तक

धनतेरस 2026 पर शहर के हिसाब से राहुकाल का समय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राहुकाल में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए. इसलिए धनतेरस पर नई गाड़ी खरीदने से पहले अपने शहर में राहुकाल का समय अवश्य जांच लें.

  • इंदौर: सुबह 10:46 से दोपहर 12:10 बजे तक
  • भोपाल- सुबह 10:40 से दोपहर 12:04 बजे तक
  • दिल्ली: सुबह 10:43 से दोपहर 12:05 बजे तक
  • नोएडा: सुबह 10:42 से दोपहर 12:04 बजे तक
  • गुरुग्राम: सुबह 10:43 से दोपहर 12:05 बजे तक
  • मुंबई: सुबह 10:57 से 12:22 बजे तक
  • चंडीगढ़: सुबह 10:45 से दोपहर 12:06 बजे तक
  • लखनऊ: सुबह 10:27 से 11:50 बजे तक
  • कोलकाता: सुबह 9:56 से 11:20 बजे तक

धनतेरस पर क्या खरीदें

  • मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन सोना या चांदी के आभूषण, पीतल, तांबे या स्टील के बर्तन, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, झाड़ू, धनिया की बीज, गोमती चक्र, कौड़ी, नमक, दीये और दिवाली पूजा का प्रसाद खरीदना शुभ मानी जाता है.
  • हालांकि आप अपने बजट के हिसाब से कोई दूसरी वस्तु की भी खरीदारी कर सकते हैं. वहीं इन नई चीजों को घर पर लाने के बाद इनकी पूजा-अर्चना करना न भूलें.

ज़रूर पढ़ें