Sawan Somwar 2026: इस साल सावन में 4 या 5 कितने सोमवार पड़ेंगे? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें सही तारीख

Four Or Five Sawan Somwar: शास्त्रों के अनुसार, सावन के सोमवार के दिन भगवान को जल अर्पित करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन सफल हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल सावन के महीने में कितने और किस तारीख को सोमवार पड़ेंगे.
Sawan 2026

सावन 2026

Total Sawan Mondays 2026: साल के सबसे पवित्र महीने सावन की शुरुआत हो चुकी है. देशभर में बने भगवान शिव के मंदिरों में भक्त दर्शन के लिए जा रहे हैं. भगवान शिव को समर्पित सावन का यह पावन महीना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जात है. मान्यता है कि इस महीने जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करता है, भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर उसे मनचाहा वरदान देते हैं. वहीं सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार के दिनों का बाकी दिनों से कहीं ज्यादा महत्व होता है.

शास्त्रों के अनुसार, सावन के सोमवार के दिन भगवान को जल अर्पित करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन सफल हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल सावन के महीने में कितने और किस तारीख को सोमवार पड़ेंगे.

इस साल सावन में कितने सोमवार पड़ेंगे?

सावन का सोमवार बहुत ही लाभकारी होता है. यह दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे खास दिन माना जाते है. लोगों के मन में यह भ्रम बना हुआ है कि आखिर इस साल सावन के महीने में कितने सोमवार पड़ेंगे.भक्तों को इसके बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है, ताकि श्रद्धालु भगवान शिव की विशेष कृपा पाने से न चूक सकें. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल सावन में कुल चार सावन सोमवार पड़ रहे है.

सावन सोमवार 2026 की डेट

  • पहला सावन सोमवार-3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार-10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार-17 अगस्त 2026
  • चौथा सावन सोमवार-24 अगस्त 2026

सावन सोमवार को लेकर असमंजस क्यों?

हर साल लोगों के मन में सावन में पड़ने वाले सोमवार को लेकर कन्फ़्युशन रहता है. यह भ्रम इसलिए पैदा होता है क्योंकि देश में कई अलग-अलग पंचांग चलती हैं, जिनमें अलग-अलग तिथियों का जिक्र होता है. उत्तर भारत में पूर्णिमान्त पंचांग और दक्षिण-पश्चिम भारत समेत देश के कई हिस्सों में अमांत पंचांग का पालन किया जाता है. इसी वजह से भक्तों और श्रद्धालुओं के मन में सावन के सोमवार को लेकर संशय बना रहता है. हालांकि, इस साल यह स्पष्ट हो चुका है कि सावन के महीने में कुल चार सोमवार पड़ेंगे.

ये भी पढ़ें-Sawan 2026: कल से शुरू हो रहा सावन का पवित्र महीना, भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो रूठ जाएंगे भगवान शिव

सावन सोमवार का महत्व

शास्त्रों में सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार को बहुत ही विशेष बताया गया है. ऐसी मान्यता है कि सावन महीने के सोमवार को जो भी भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. सोमवार के दिन श्रद्धालु शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र और भांग अर्पित करते हैं. मान्यता है कि सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने से सारे कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहता.

ज़रूर पढ़ें