क्रिकेट जगत में पसरा मातम, महज 38 साल की उम्र में अफगान क्रिकेटर शापूर जादरान का हुआ निधन, भारत में हारी जिंदगी की जंग
शापूर जादरान
Shapoor Zadran: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है. अफगानिस्तान क्रिकेट को इंटरनेशनल स्तर पर पहचान दिलाने वाले शापूर जादरान का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है. लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे शापूर दिल्ली-एनसीआर के एक अस्पताल में भर्ती थे. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की पुष्टि की.
गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे शापूर जादरान
अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. जनवरी से भारत में उनका इजाल चल रहा था. उनके भाई घमई जादरान और अफगनिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान इलाज के दौरान उनके साथ भारत आए थे. मिली जानकारी के मुताबिक जादरान हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) नाम की एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे.
إِنَّا لِلّهِ وَإِنَّـا إِلَيْهِ رَاجِعُونَ
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) July 7, 2026
With profound grief and deep sorrow, the Afghanistan Cricket Board mourns the passing of former Afghanistan fast bowler Shapoor Zadran.
Shapoor Zadran was one of the foundation-laying figures of Afghanistan cricket, whose dedication,… pic.twitter.com/iPIAJ6HLkq
यह भी पढ़ें; क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा भारत-इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच? नॉटिंघम के मौसम ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जताया दुख
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शापूर जादरान के निधन पर दुख जताते हुए कहा, ‘बेहद दुख और गहरे शोक के साथ बोर्ड पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान के निधन पर शोक व्यक्त करता है. जादरान अफगानिस्तान क्रिकेट की नींव रखने वाली हस्तियों में से एक थे. उनके समर्पण, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता ने देश में क्रिकेट के विकास और उसके उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वह उन गौरवशाली क्रिकेटरों में शामिल थे, जिन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट के शुरुआती सफर में अहम भूमिका निभाई और टीम को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का रास्ता तैयार किया.’
शापूर जादरान इंटरनेशनल करियर
बता दें, शापूर जादरान 2009 से 2020 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय रहे. उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें क्रमश: उन्होंने 43 और 37 विकेट चटकाए. उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2020 में खेला था. हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखा. जनवरी 2025 में शापूर जादरान ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी.