SRH vs CSK: चेपॉक में ईशान किशन का ‘Whistle Podu’ तंज वायरल, जीत के बाद सीएसके फैंस को किया ट्रोल, VIDEO
ईशान किशन
Ishan Kishan: आईपीएल 2026 में बीते दिन सोमवार को चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में एंट्री कर ली है. इस मैच के बाद हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सीएसके फैंस की ओर इशारा करते नजर आ रहे हैं.
ईशान किशन ने CSK फैंस को किया ट्रोल
दरअसल, मैच खत्म होने के बाद चेपॉक स्टेडियम में मौजूद फैंस लगातार ‘धोनी-धोनी के नारे लगा रहे थे. इस दौरान हैदराबाद की जीत के नशे में चूर ईशान किशन ने सबसे पहले सीएसके के ऑफिशियल एंथम ‘Whistle Podu’ का सिग्रेचर स्टेप करते हुए चेन्नई के फैंस को ट्रोल किया. ईशान यही नहीं रुके मैदान से बहार जाते समय उन्होंने सीएसके के फैंस को उंगली दिखाते हुए ‘गो होम’ का इशारा किया. उनकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
After the match ended, Ishan Kishan appeared to tease the Chennai Super Kings crowd with gestures towards the stands. 😮💨🔥
— Faruk (@uf2151593) May 19, 2026
While walking back to the pavilion, he was again seen pointing towards the CSK supporters, seemingly telling them it was time to head home. 👀🏟️#CSKvsSRH pic.twitter.com/VauhyC8A2c
फैंस का फूटा गुस्सा
ईशान किशन का यह रवैया चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को बिल्कुल रास नहीं आया है. फैंस उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर ईशान का यह वीडियो पोस्ट किया और उन्हें टैग करते हुए लिखा कि ईशान किशन एक सनकी आदमी है. सीएसके पांच बार की चैंपियन है. इस तरह की घटिया हरकतें करके आप सीएसके को नहीं, बल्कि खुद को शर्मिंदा कर रहे हैं. बेहतर करो.
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन की तूफानी पारी के दमपर 19 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 181 रन बना लिए और 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. हैदराबाद की इस जीत के हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने इस मैच में 47 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली.