Asian Games 2026: भारत बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल में बारिश ने बिगाड़ा खेल तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
भारत बनाम बांग्लादेश
India vs Bangladesh Semi-Final: एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट में रविवार 20 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बनाने के साथ अपना मेडल पक्का कर लेंगी. हालांकि, इस मुकाबले में बारिश का साया भी बना हुआ है. ऐसे में फैंस के मन में एक ही सवाल है कि अगर बारिश के कारण भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबला रद्द होता है तो दोनों टीमों में से किसे फाइनल का टिकट मिलेगा…
भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में बारिश का खतरा
एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रविवार 20 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा यह मैच भारतीय समयनुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. इस मैच में बारिश की संभावना जताई जा रही है. मुकाबले के दौरान बारिश की 30 से 40 प्रतिशत बारिश की आशंका जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स का आगाज,मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा, 45 देशों के खिलाड़ी हुए शामिल
रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट
एशियन गेम्स में भारत बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल मुकाबला अगर बारिश या किसी और वजह से रद्द होता है तो फाइनल का टिकट टीम इंडिया को मिल जाएगा. वहीं, बांग्लादेश की टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए पहले सेमीफाइनल की हारी हुई टीम से भिड़ेगी. नियम के मुताबिक अगर एशियन गेम्स का सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो आईसीसी रैंकिंग में जो टीम ज्यादा बेहतर पोजीशन में होती उसे फाइनल का टिकट दिया जाएगा. विमेंस टी20 रैंकिंग में भारतीय महिला टीम तीसरे पायदान पर है. वहीं बांग्लादेश 10वें नंबर पर है. ऐसे में सीधे तौर पर फाइनल का टिकट भारत को मिलेगा.
पाकिस्तान की बढ़ सकती हैं मुश्किल
आईसीसी की रैंकिंग के इसी नियम ने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है. एशियन गेम्स 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. अगर यह मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो फाइनल का टिकट श्रीलंका को मिल जाएगा. आईसीसी की टी20 टीम रैंकिंग में श्रीलंका मौजूदा समय में छठे पायदान पर है, जबकि पाकिस्तान की टीम 8वें नंबर पर खिसक गई है. ऐसे में पाकिस्तान का गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट जाएगा.