इमरान खान की सेहत पर 7 ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों ने जताई चिंता, विदेश मंत्री को लेटर लिखकर की खास अपील
इमरान खान
Imran Khan Health Concern: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान इन दिनों जेल में बंद हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनकी हालत खराब है. ऐसे में उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर पूरे क्रिकेट जगत में उन्हें बचाने की मुहिम चल रही है. इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के 7 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता जताई है. साथ ही इन दिग्गजों ने ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है.
ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों ने इमरान खान को लेकर जताई चिंता
दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान इन दिनों रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं जहां उनकी हालत बेहद खराब है. ऐसे में 7 ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों ने अपने विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग को पत्र लिखकर उनसे एक खास अपील की है. इस पत्र पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, किम ह्यूजेस, मार्क टेलर और स्टीव वॉ के साइन हैं. इन सभी कप्तानों ने इमरान खान के समर्थन में आवाज उठाई है.
🚨 SEVEN FORMER AUSTRALIAN CAPTAINS SPEAK UP FOR IMRAN KHAN🚨(Cricinfo) – Allan Border – Greg Chappell – Ian Chappell – Belinda Clark – Kim Hughes – Mark Taylor – Steve Waugh – Approached Australian Foreign Affairs Minister Penny Wong. – Raised humanitarian concerns over Imran Khan’s detention in Pakistan. – Clarified they wrote as former captains, not political figures. – Said their concern is about the treatment of people in detention. #ImranKhan | @ImranKhanPTI |#Cricket | @PTIofficial
— Rana Ahmad. (@AhmadRana056) September 15, 2026
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर ICC का डबल अटैक, WTC के 11 अंक काटे और ठोका भारी जुर्माना
कप्तानों ने क्या की अपील?
अपने इस पत्र में ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों ने साफ कहा है कि उनका मकसद इमरान खान के खिलाफ चल रहे कानूनी या राजनीतिक मामलों पर दखल देना नहीं है. बल्कि उनका फोकस सिर्फ एक कैदी के रूप में इमरान खान के साथ हो रहे व्यवहार और उनकी मानवीय जरूरतों पर है. साथ ही इन क्रिकेटरों ने इमरान की सेहत, उन्हें मिल रही मेडिकल सुविधा, उनके परिवार से संपर्क और कानूनी सलाह लेने की पहुंच को लेकर चिंता जताई है. दिग्गजों का कहना है कि यह मामला किसी भी इंसान की राजनीतिक विचारधारा या पद से ज्यादा मानवता से जुड़ा हुआ है.
सालों से जेल में हैं इमरान खान
बता दें, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. इमरान भ्रस्टाचार के मामलों में दोषी पाए गए थे. हालांकि दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी लंबी जेल अवधि और उनके हेल्थ को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. पूर्व क्रिकेटर के पारिवर ने भी काई बार उनकी सेहत और मेडिकल सुविधों को लेकर चिंता जताई है.
यह पहला मौका नहीं है जब क्रिकेट जगत के पूर्व दिग्गजों ने इमरान खान के मामले में आवाज उठाई है. इससे पहले दुनियाभर कई पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के बेहतर इलाज की मांग करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शबाज शरीफ हो पत्र लिख चुके हैं. भारतीय दिग्गज पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और कपिल देव भी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ और बेहतर मेडिकल सुविधा के लिए आवाज उठा चुके हैं.