IND vs SL: गॉल टेस्ट से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन! कप्तान शुभमन गिल को लगी चोट
शुभमन गिल
Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. कोलंबो में प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम के कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं. अभ्यास के दौरान गिल के आंगूठे पर गेंद लग गई जिससे उन्हें चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें नेट्स छोड़कर मेडिकल स्टाफ के पास जाना पड़ा. राहत की बात यह है कि ट्रीटमेंट के बाद गिल दोबारा बल्लेबाजी के लिए नेट्स में लौट आए.
शुभमन गिल को लगी चोट
दरअसल श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम 4 अगस्त को ही श्रीलंका पहुंच गई थी. इसके अगले ही दिन टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया. इसी कड़ी में गुरुवार 6 अगस्त को भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज से पहले जमकर तैयारी की और नेट्स में पसीना बहाया. अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल तेज गेंदबाजों का सामना करते हुए चोटिल हो गए. उनके आंगूठे पर गेंद लग गई.
🚨 Big Setback for Team India 🚨
— Central Cricket (@arshdeep3444) August 6, 2026
Team India captain Shubman Gill suffered an injury during a practice session. While attempting a catch, the ball struck his thumb, leaving him in considerable pain. The team physio rushed in and provided immediate treatment as Gill looked… pic.twitter.com/On2ihguKCe
यह भी पढ़ें: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले जोश में दिखे हेड कोच गौतम गंभीर, टीम इंडिया को दिया खास मैसेज, जानें क्या कहा
दूसरी बार भी हाथ में लगी चोट
हालांकि चोट लगने के बाद मेडिकल स्टाफ ने तुरंत गिल का इलाज किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रीटमेंट के बाद गिल नेट्स में लौटे और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी, जिससे टीम मैनेजमेंट ने राहत की सांस ली. फिलहाल भारतीय कप्तान की चोट गंभीर नहीं बताई जा रही है. इसके बाद दूसरी बार उन्हें चोट कैचिंग प्रैक्टिस के दौरान लगी. बता दें, स्लिप में कैचिंग की प्रैक्टिस करते हुए गिल के हाथ में गेंद लग गई, जिससे बाद वह मेडिकल टीम के पास पहुंचे.
गिल की गैरमौजूदगी में कौन करेगा कप्तानी?
फिलहाल शुभमन गिल की इंजरी कितनी गंभीर है इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन चोट के चलते अगर गिल इस सीरीज का कोई भी मैच मिस करते हैं तो उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाजी केएल राहुल कप्तानी करते नजर आ सकते हैं. राहुल टीम के उपकप्तान है ऐसे में गिल की गैरमौजूदगी में वहीं टीम की कमान संभालेंगे.