IND vs NZ 5th T20I: आखिरी मैच न्यूजीलैंड ने जीता लेकिन ट्रॉफी भारत के नाम, टीम इंडिया ने 3-2 से जीती सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5th T20I मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5th T20I मैच
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही है पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की तो वहीं टीम इंडिया ने 3-2 से सीरीज पर कब्जा किया. 5वें टी20 में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था.
भारन ने 191 रनों को दिया टारगेट
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रनों का स्कोर बनाया. भारत की पारी में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के बल्ले से शानदार पारी देखने को मिली. ईशान ने 61 रनों की पारी खेली तो वहीं अय्यर के बल्ले से 50 रन आए. हालांकि भारतीय टीम की शुरूआत बहुत ही निराशाजनक रही. अभिषेक शर्मा एक रन और संजू सैमसन सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
That winning feeling 🏆 #TeamIndia Captain Shreyas Iyer @ShreyasIyer15 receives the #NZvIND T20I Series winner’s trophy from the High Commissioner of India to New Zealand, Her Excellency Ms Maunpuii Saiawi @MuanpuiiSaiawi 🙌 @IndiainNZ https://t.co/2mBXgXXnI9
— BCCI (@BCCI) November 1, 2026
शतक से चूके टिम सीफर्ट
नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी ने ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि छठे विकेट के लिए 46 रनों की अहम साझेदारी करने के साथ स्कोर को 190 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की. वहीं रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 192 रनों का टारगेट 18 ओवर ही हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सीफर्ट ने 93 जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 65 रनों की पारी खेली.
भारत
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ये मैच विनर खिलाड़ी हुआ बाहर
कब शुरू होंगे वनडे मैच
भारत के न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मुकाबलों की बात करें, तो दोनों देशों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी, जिसके मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगे. वहीं, 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के मुकाबले सुबह 3:30 बजे शुरू होंगे.भारत के न्यूजीलैंड दौरे के सभी मैचों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. जबकि सोनी लिव ऐप पर फैंस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.