LSG vs PBKS: आयुष बडोनी की एक गलती पड़ी भारी, चहल की फिरकी में फंसकर हुए स्टंप आउट

Ayush Badoni: आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
Ayush Badoni

आयुष बडोनी

Ayush Badoni: आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस मैच में बडोनी ने 18 गेंदों में 43 रन की तूफानी पारी खेली. लेकिन उनकी एक गलती भारी पड़ गई और वह अपना विकेट गंवा बैठे.

आयुष बडोनी को अपनी गलती पड़ी भारी

दरअसल टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, जिसके बाद युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी ने आकर मोर्चा संभाला और तेजी से रन बनाने की कोशिश की. उन्होंने आते ही आक्रामक तेवर दिखाए और मैदान के चारों ओर जबरदस्त शॉट लगाए और पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. बडोनी जबरदस्त लय में नजर आ रहे थे तभी पंजाब की ओर से 7वां ओवर युजवेंद्र चहल डालने आए.

ओवर की चौथी गेंद चहल ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर थोड़ी तेज गति से डाली, जिस पर अच्छा बाउंस भी था. चहल की इस गेंद पर बडोनी ने कट शॉट मारने की कोशिश की और गेंद सीधे विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह के दस्तानों में चली गई. इसके बाद बडोनी ने क्रीज पर मौजूद अपना पिछला पैर हवा में उठा दिया और प्रभसिमरन ने पलक झपकते विकेट की गिल्लियां बिखेर दीं और स्टंपिंग की अपील की. थर्ड अंपायर ने रिप्ले में देखा तो बडोनी का पैर हवा में था और उन्होंने इसे आउट करार दिया.

यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS: अर्शदीप सिंह की जमकर हुई धुनाई, लखनऊ के खिलाफ 3 ओवर में लुटा दिए 50 से ज्यादा रन

आयुष बडोनी की तूफानी पारी

पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में आयुष बडोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 43 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 238.89 का रहा.

ज़रूर पढ़ें