‘मुझे नरेंद्र से नफरत…’,पाकिस्तानी बॉक्सर की बात सुनकर हंस पड़े PM Modi, नरेंदर बेरवाल ने सुनाया मजेदार किस्सा

Narender Berwal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान हैवीवेट बॉक्सर और सिल्वर मेडलिस्ट नरेंदर बेरवाल ने पाकिस्तानी बॉक्सर से जुड़ा एक पुराना और दिलचस्प किस्सा सुनाया.
Narender Berwal or Narendra Modi

नरेंद्र बेरवाल और नरेंद्र मोदी

Narender Berwal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन रविवार 9 अगस्त को दिल्ली स्थित लोक कल्याण मार्ग अपने आवास पर कॉमवेल्थ गेम्स 2026 में पदक विजेताओं से मुलाकात की. इस दौरान हैवीवेट बॉक्सर और सिल्वर मेडलिस्ट नरेंदर बेरवाल ने पाकिस्तानी बॉक्सर से जुड़ा एक पुराना और दिलचस्प किस्सा सुनाया. नरेंदर ने बताया कि पाकिस्तानी बॉक्सर को हराने के बाद उसने उनसे ऐसी बात कही थी, जिसे सुनकर खुद पीएम मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

फाइट के दौरान दोनों खिलाड़ियों को लगी चोट

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास में मुलाकात के दौरान भारतीय बॉक्सर और सिल्वर मेडलिस्ट नरेंदर बेरवाल ने पीएम मोदी से एक मजेदार किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि साल 2015 में वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में पाकिस्तान के बॉक्सर से उनकी पहली फाइट हुई थी. इस मुकाबले से पहले आर्मी की ओर से उन्हें खास तौर पर कहा गया था कि पाकिस्तान से हारना नहीं है.

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नरेंदर ने बताया कि उन्होंने पहला राउंड 4-1 से और दूसरा राउंड 3-2 से जीत लिया. हालांकि, मुकाबले के दौरान दोनों खिलाड़ियों के सिर आपस में टकरा गए थे और उन्हें चोट लग गई थी, जिसके कारण फाइट खत्म होने के बाद दोनों को टांके लगवाने अस्पताल जाना पड़ा.

यह भी पढ़ें: CWG के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, बॉक्सर लवलीना से पूछा सवाल, खेलों के सपोर्ट में दिया खास मैसेज

पाकिस्तानी बॉक्सर ने क्या कहा था?

नरेंदर बेरवाल ने बताया कि जब वे दोनों अस्पताल में साथ में थे, तब उनके साथ भारतीय आर्मी के कोच नरेंद्र राणा भी गए थे. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी बॉक्सर ने काफी देर सोचने के बाद उनसे कहा,’भाईजान, एक बात बोलूं?’नरेंदर ने हां बोलो जवाब दिया. इसके बाद पाकिस्तानी बॉक्सर ने कहा, ”भाईजान, आपका नाम नरेंद्र है, अपके कोच का नाम नरेंद्र, आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र है. मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है” नरेंदर बेरवाल ने यह किस्सा पीएम मोदी को सुनाया. जिसे सुनकर खुद प्रधानमंत्री हंस पड़े.

ज़रूर पढ़ें