वेलिंगटन में शतक जड़कर ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, SENA देशों में ऐसा करने वाले बने पहले एशियाई विकेटकीपर
ऋषभ पंत ने शतक जड़कर रचा इतिहास
Rishabh Pant Century: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वेलिंगटन में जारी पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पहली पारी में पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 153 गेंदों में 128 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 135 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. टेस्ट क्रिकेट में यह पंत की 9वीं सेंचुरी रही. पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन पंत शतक जड़ने के साथ सभी SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में शतक लगाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बन गए हैं.
ऋषभ पंत का ऐतिहासिक शतक

दरअसल, वेलिंगटन में जारी भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 128 रन बनाए. उनकी इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. इस बीच पंत ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिल कर 100 रनों की साझेदारी की. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ पंत न्यूजीलैंड की सरजमीं पर शतक जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं. साथ ही उन्होंने छक्कों के मामले में ब्रैंडन मैकुलन को पीछे छोड़ दिया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया. पंत ने 135 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपना 9वां टेस्ट शतक पूरा किया. इसके साथ ही वह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यानी चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए. #RishabhPant #TeamIndia #INDvsNZ #TestCricket #SENACountries #VistaarNews
— Vistaar News (@VistaarNews) November 22, 2026
WTC में पूरे किए 3000 रन
अपने इस ऐतिहासिक शतक के साथ पंत सभी SENA देशों में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले विदेशी विकेटकीपर बन गए हैं. इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 3000 रन भी पूरे कर लिए हैं. वह WTC इतिहास में सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में वह पंत का नौवां शतक था.
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 128 रनों की अपनी शतकीय पारी में पंत ने 10 चौके और 6 छक्के जड़े. इसी के साथ वह अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में उन्होंने पूर्व कीवी बल्लेबाज मैकुलम को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 107 छक्के लगाए थे. अब टेस्ट क्रिकेट में पंत के नाम 108 छक्के दर्ज हो गए हैं.



