ग्लेन फिलिप्स को नॉटआउट देने पर भड़के शुभमन गिल, मैदान पर अंपायर से भिड़े, सामने आया VIDEO

Shubman Gill Umpire Clash: न्यूजीलैंड की पारी के दौरान ग्लेन फिलिप्स को DRS पर नॉटआउट दिया गया. अंपायर के इस फैसले से भारतीय कप्तान शुभमन नाखुश नजर आए और मैदानी अंपायर से बहस करते दिखे.
GILL

शुभमन गिल

Shubman Gill Umpire Clash: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से हो गया है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर जारी है. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड की पारी के दौरान ग्लेन फिलिप्स को DRS पर नॉटआउट दिया गया. अंपायर के इस फैसले से भारतीय कप्तान शुभमन नाखुश नजर आए और मैदानी अंपायर से बहस करते दिखे. इस पूरे वाक्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. मैच के पहले दिन के पहले ही सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 4 विकेट चटकाए. उसके बाद दूसरे सेशन के शुरुआत में ही भारत को पांचवीं सफलता मिली. पांचवां विकेट गिरने के बाद ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी करने उतरे वो भी लगभग आउट ही हो चुके थे. मगर थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया जिससे गिल नराज नजर आए.

अंपायर ने फिलिप्स को दिया नॉटआउट

दरअसल न्यूजीलैंड की पहली पारी के दौरान भारत की ओर से 31वां ओवर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लेकर आए. बुमराह के इस ओवर की तीसरी गेंद पर भारत ने ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ LBW का रिव्यू लिया. मामला थर्ड अंपायर के पास गया, तो रिप्ले में देखा गया जब गेंद बल्ले के पास से गुजर रही थी, तो स्निकोमीटर पर एक बड़ा स्पाइक दिखा, लेकिन फ्रंट-ऑन रिप्ले में बल्ले और गेंद के बीच काफी गैप नजर आ रहा था, जिसके चलते अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया.

अंपायर से भिड़े गिल

थर्ड अंपायर के फैसले के बाद शुभमन गिल नाखुश नजर आए. उन्होंने मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंवर्थ से अपनी नाराजगी जताई और उनके बहस करते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अंपायर का फैसला भारत के फेवर में नया आने के चलते टीम इंडिया को अपना एक DRS गंवाना पड़ा. इससे पहले भारत ने तीसरे ओवर में डेवन कॉनवे और 27वें ओवर में टॉम ब्लंडल के खिलाफ भी DRS लिया था. खास बात यह रही कि दोनों ही मौकों पर भारत ने अपना रिव्यू गंवा दिया. दोनों ही बार बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें