SL vs IND 2nd Test: कोलंबो टेस्ट में शुभमन गिल ने मैदान पर किया करिश्मा, डाइव लगाकर लपका शानदार कैच, VIDEO वायरल
शुभमन गिल
Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच जारी कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार फील्डिंग कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. मुकाबले के दौरान श्रीलंका की दूसरी पारी में गिल ने श्रीलंकाई बल्लेबाज कामिन्दु मेंडिस का ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देखकर बल्लेबाज खुद हैरान रह गया. भारतीय कप्तान के इस चमत्कारी कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए कामिन्दु मेंडिस
कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन के दूसरे सेशन में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने शानदार वापसी की. शुरुआती झटके लगने के बाद पसिंदु सोरियाबंदरा ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को संभाले रखा. कामिन्दु मेंडिस और पसिंदु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए शतकीय साझेदारी की, लेकिन प्रसिध कृष्ण की गेंद पर मेंडिस पुल शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे. इस मुकाबले में मेंडिस 92 गेंदों में 55 रन बनाकर प्रसिध कृष्ण की गेंद पर आउट हुए.
Absolute banger by captain Gill to get India a must-needed wicket…
— Shubman-Core💥 (@VihanWahi44569) August 26, 2026
gill & pk my brothaaa..wickets follow pic.twitter.com/xsODnj1HPP
यह भी पढ़ें: SL vs IND: सुपरमैन बने कप्तान शुभमन गिल, हवा में उड़कर एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच, VIDEO वायरल
शुभमन गिल ने लपका शानदार कैच
मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कामिन्दु मेंडिस का शानदार कैच लपककर भारत की उम्मीदों को जिंदा कर दिया. मेंडिस, पसिंदु सोरियाबंदरा के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बन चुके थे, लेकिन गिल ने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए उनकी पारी पर विराम लगा दिया. तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्ण की बाउंसर गेंद पर मेंडिस ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर हवा में स्क्वायर लेग की ओर ऊंची उड़ गई.
गिल इस गेंद के काफी दूर खड़े थे. उन्होंने बिना किसी देरी के पीछे की ओर दौड़ना शुरू कर दिया और अपनी नजरें पूरी तरह गेंद पर जमाए रखे. इसके बाद उन्होंने आगे की ओर डाइव लगाकर दोनों हाथों से शानदार कैच लपक लिया. गिल के इस फ्लाइंग कैच को देखकर खुद बल्लेबाज भी हैरान रह गया.
पहले टेस्ट में भी लपका था हैरतअंगेज कैच
इससे पहले गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान भी भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने डाइव लगाकर एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपका था. खास बात यह है कि यह कैच भी कामिन्दु मेंडिस का ही था.