SRH vs CSK: कैसे भूलेंगे ये गम? SRH जीत तो गई, लेकिन ईशान किशन को लगे दो झटके
ईशान किशन
IPL 2026: आईपीएल 2026 के 27वें मैच में 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शानदार मुकाबला खेला गया. ये मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में हुआ. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 195 रनों का टारगेट सेट किया. चेज करने उतरी सीएसके की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 184 रन ही बना पाई और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने यह मैच 10 रन से जीत लिया. लेकिन इस मैच में कप्तान ईशान किशन को दो बड़े झटके लगे.
अभिषेक शर्मा की शानदार पारी
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए ओपनर अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर 59 रनों की विस्फोटक पारी खेली जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंद पर 59 रन ठोक दिए. इस दौरान हेनरिक क्लासेन ने 6 चौके और 2 छक्के जमाए. लेकिन जो झटके ईशान किशन को लगे है वो भी उनके लिए भुलाना मुश्किल है.
पहला झटका, शर्मनाक रिकॉर्ड
ईशान किशन ने IPL के 19 साल के इतिहास में पहली बार एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है. कल के मैच में टॉस हारने के बाद ईशान किशन आईपीएल की शुरूआत में लगातार 6 टॉस हारने वाले पहले कप्तान बन गए है. बता दें कि आईपीएल 2026 में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की कमान ईशान किशन को सौंपी गई है.
दूसरा झटका, जीरो पर आउट
इस मैच में किशन को दूसरा झटका तब लगा जब सीएसके के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे और पहली ही गेंद पर आउट हो गए. ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के छठे ओवर में आखिरी गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने आउट कर दिया.
ये भी पढ़ेंः दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची, झारखंड में इलाज नहीं था संभव.. हेमंत सरकार ने 15 करोड़ के इंजेक्शन को दी मंजूरी