RR VS LSG: मैच जीता, फिर बीच मैदान पर उतार दी पैंट! वैभव सूर्यवंशी का फनी VIDEO वायरल

Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का एक फनी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली. इस शानदार पारी के साथ वैभव ने राजस्थान की जीत में अहम भूमिका निभाई. उनके धमाकेदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद सोशल मीडिया पर वैभव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह बीच मैदान पर सरेआम अपना पैंट उतातरे नजर आ रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी का फनी वीडियो वायरल

दरअसल राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में वैभव प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेकर लौटते नजर आ रहे हैं. इसके तुरंत बाद उन्होंने सबसे पहले अपने जूते उतारे और स्लीपर पहन ली. फिर बीच मैदान उन्होंने अपनी पैंट उतार दी. बता दें, वैभव ने अपने पैंट के नीचे निक्कर पहन रखी थी. जिसके बाद वह अपने पैंट को कंधे पर रखकर घूमने लगे. वैभव का यह फनी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि ये सच में बच्चा ही है.

यह भी पढ़ें: RR VS LSG: वैभव सूर्यवंशी के वायरल ‘A’ सेलिब्रेशन का खुला राज, मैच के बाद खुद बताया दिल छू लेने वाला कारण

लखनऊ के खिलाफ खेली मैच विनिंग पारी

राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 38 गेंदों में 93 रन की मैच विनिंग पारी खेली. अपनी इस तूफानी पारी में वैभव ने 7 चौके और 10 छक्के जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 244.74 का रहा. वैभव की इस धमाकेदार पारी के दमपर राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया. जयपुर में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 220 रन बनाए. जवाब में राजस्थान ने 3 विकेट खोकर 225 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया.

ज़रूर पढ़ें