RR VS LSG: वैभव सूर्यवंशी के वायरल ‘A’ सेलिब्रेशन का खुला राज, मैच के बाद खुद बताया दिल छू लेने वाला कारण

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज से तहलका मचा रहे राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह बना लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनका वायरल 'A' सेलिब्रेशन.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज से तहलका मचा रहे राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह बना लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनका वायरल ‘A’ सेलिब्रेशन है, जिसका राज अब खुद वैभव ने खोल दिया है. मैच के बाद सूर्यवंशी ने अपने इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह बताई है.

वैभव सूर्यवंशी का वायरल ‘A’ सेलिब्रेशन

दरअसल राजस्थान रॉयल्स की पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 93 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान वैभव ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद वैभव ने दोनों हाथों से ‘A’ का साइन बनाकर जश्न मनाया. वैभव का यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: RR VS LSG: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में रचा इतिहास, तोड़ा आंद्रे रसल का खास रिकॉर्ड

मैच के बाद बताई वजह

मैच के बाद जब प्रजेंटेशन में कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने उनसे इस खास सेलिब्रेशन के बारे में पूछा. इस दौरान वैभव ने पहले मुस्कुराते हुए बात को टाल दिया. लेकिन फिर उन्होंने कहा कि वह हर मैच में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं और इस सेलिब्रेशन का कुछ खास मतलब नहीं है. वैभव का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे.

राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो

हालांकि मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने इस सेलिब्रेशन के पीछे की असली वजह बताई. इस वीडियो में वैभव ने बेहद भावुक अंदाज में बताया कि उनका यह ‘A’सेलिब्रेशन उनकी मां के लिए था. उन्होंने अपना यह सेलिब्रेशन अपनी मां को समर्पित किया था. वैभव ने खुलासा किया कि उनकी मां का नाम ‘A’ से ही शुरू होता है. आगे वैभव ने कहा कि मैं नहीं चाहता था कि यह बात आप लोगों को पता चले क्योंकि मैं आगे भी यह सेलिब्रेशन करना चाहता हूं. लेकिन सच यही है कि यह इशारा खास तौर पर मेरी मम्मी के लिए था.

ज़रूर पढ़ें