न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, एयरपोर्ट पर एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुए फैंस, Video
विराट कोहली
Virat Kohli NZ Airport Video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं. किंग कोहली जैसी ही ऑकलैंड एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां भी उनका जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. एयरपोर्ट पर कोहली की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. साथ ही पूरा एयरपोर्ट ‘विराट-विराट’ के नारे से गूंज उठा.
न्यूजीलैंड में दिखा विराट कोहली का क्रेज
दरअसल भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट में उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकाबू नजर आए. कोहली की दीवानगी इस कदर थी कुछ फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. उनके एयरपोर्ट से बाहर निकलने के कई वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहे हैं.
The love and craze for Virat Kohli in Auckland. https://t.co/341dbTUEU8
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 30, 2026
फैंस ने एडवांस में किया बर्थडे विश
वायरल वीडियो में किंग कोहली की दीवानगी साफ नजर आ रही है. फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस दौरान उनके हाथों में मोबाइल फोन ऑटोग्राफ लेने के लिए पोस्ट थे. एयरपोर्ट से निकलते समय कोहली ने फैंस का उत्साह देखकर हाथों से इशारा किया और उन्हें शांत रहने को कहा. इस दौरान कुछ फैंस ने विराट को एडवांस में बर्थडे विश किया. बता दें, 5 नवंबर को किंग कोहली अपना 38वां जन्मदिन मनाएंगे. ऐसे में कई फैंस ने उन्हें जन्मदिन की एडवांस में बधाई दी.
न्यूजीलैंड में विराट का शानदार रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड की धरती पर विराट कोहली का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 13 पारियों में 596 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक भी निकले हैं. इसके आलवा कोहली इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में उन्होंने 139 रनों की नाबाद पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में अपने 15,000 रन पूरे किए हैं.
यह भी पढ़ें: चौथे T20 से क्यों बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी? शानदार फॉर्म के बावजूद प्लेइंग 11 से कट गया पत्ता