ऐश्वर्या राय ने Cannes 2026 में फिर लूटी महफिल, बॉस लेडी लुक देख फैंस चिल्लाए-ऐश्वर्या… ऐश्वर्या…
ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स 2026
Aishwarya Rai Cannes 2026: हर साल होने वाले Cannes Film Festival में दुनियाभर की अभिनेत्रियां अपने फैशन और स्टाइल का जलवा दिखाती हैं. लेकिन कई सालों से ऐश्वर्या राय बच्चन को कान्स की सबसे बड़ी स्टार माना जाता है. अपने शानदार अंदाज और खूबसूरत लुक से वह हर बार लोगों का दिल जीत लेती हैं. जैसे ही ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर कदम रखती हैं, सबकी नजरें सिर्फ उन्हीं पर टिक जाती हैं. इस बार भी कान्स 2026 में उनका जादू फैंस के सिर चढ़कर बोला.
फैंस हुए ऐश्वर्या के दीवाने
कान्स में ऐश्वर्या की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस इवेंट स्थल पर पहुंचे थे. जैसे ही वह अपनी कार से बाहर आईं, वहां मौजूद लोग जोर-जोर से उनका नाम पुकारने लगे. पूरा माहौल ऐश्वर्या के नाम से गूंज उठा. फैंस का इतना प्यार देखकर एक्ट्रेस भी काफी खुश नजर आईं.
Fans chanting her name😍 And waiting to meet her✨ #AishwaryaRai pic.twitter.com/uBve6O4R8z
— Aishwarya (@QueenAishwaryaa) May 23, 2026
उन्होंने अपने चाहने वालों से मुलाकात की, ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. कान्स में ऐश्वर्या की लोकप्रियता देखकर साफ कहा जा सकता है कि उनके सामने कई इंटरनेशनल स्टार्स भी फीकी लगती हैं.
बॉस लेडी लुक में छाईं ऐश्वर्या
कान्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने दमदार और स्टाइलिश लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस खास मौके पर उन्होंने डिजाइनर चेनी चान कूचर का तैयार किया हुआ खास व्हाइट पैंटसूट पहना था.

उनके इस शानदार लुक को स्टाइलिस्ट मोहित राय ने और भी आकर्षक बनाया. आउटफिट के लैपल पर सिल्वर डिजाइनिंग की गई थी, जबकि बड़े-बड़े सफेद फेदर्स ने उनके लुक को बेहद यूनिक और ग्लैमरस बना दिया.
ग्लैमरस अंदाज में दिखीं ऐश्वर्या
अपने बॉस लेडी अंदाज को पूरा करने के लिए ऐश्वर्या ने ग्लैमरस मेकअप चुना. उन्होंने आंखों को स्मोकी लुक देने के लिए आईलाइनर, काजल और मस्कारा लगाया.

साथ ही हल्का ब्लश, चमकदार बेस और ग्लॉसी लिपस्टिक उनके चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा रहे थे. इस शानदार अवतार में ऐश्वर्या इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया.