Bilaspur fridge blast: बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में घर में रखे फ्रिज के अचानक ब्लास्ट होने से लगी भीषण आग में 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला जया अग्रवाल जिंदा जल गईं. महिला को घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेशभर के कर्मचारी और अधिकारी 18 मार्च को जिला व ब्लॉक मुख्यालयों में प्रदर्शन करने जा रहे हैं. फेडरेशन का कहना है कि उनकी लंबित मांगों पर शासन ध्यान नहीं दे रहा है.
CG Budget Session: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन है. जहां सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगा. वहीं खाद्य मंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री अपने विभाग से जुड़े सवालों के जवाब देंगे.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों जोरदार गर्मी पड़ रही है. राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने वाला है. जबकि राजनांदगांव में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार बने हुए हैं.
साहू स्टेशन के पास भाजपा किसान नेता आनंद साहू के छोटा भाई नागेश खड़े थे. इसी दौरान 2 कॉन्स्टेबल मौके से भीड़ को हटाने लगे. लेकिन जब नागेश नहीं हटे तो कॉन्स्टेबल ने नागेश को पीटना शुरू कर दिया
एनएसयूआई नेता पुनेश्वर लहरे ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का पेपर एक दिन पहले ही लीक कर दिया गया था. पुनेश्वर लहरे ने कहा कि 14 मार्च को पेपर होना था लेकिन उसके एक दिन पहले ही, यानी 13 मार्च की रात को व्हाट्सएप ग्रुपों में 14 मार्च का पेपर वायरल हो रहा था.
Naxal Surrender: गरियाबंद जिला से लगे ओडिशा सीमा क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच बड़ी सफलता सामने आई है. पड़ोसी राज्य ओडिशा के कालाहांडी जिला में कुल 11 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया.
CG News: CM विष्णु देव साय आज बलरामपुर के दौरे पर गए. वहीं जाने से पहले उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए देश के 5 राज्यों में होने वाे विधानसभा चुनावों को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में बहुत अच्छी तैयारी है, निश्चित रूप से भाजपा की जीत होगी.
CG News: राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां वायरल वीडियो में एक बाइक सवार पुलिस की डायल 112 वाहन के साथ स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है.
Raipur: राजधानी रायपुर में मार्च महीने में कुछ दिनों के लिए मांस-मटन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. रायपुर नगर निगम ने प्रमुख धार्मिक त्योहारों को देखते हुए मांस और मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है.