Datia By-Election

Maharaj Govind Dev and Congress candidate Ghanshyam Singh

दत‍िया में भी कांग्रेस उम्मीदवार ने नामांकन में छ‍िपाई जानकारी? गोविंद देव के आरोपों के बाद बढ़ी हलचल

Datia by-election: दतिया राज परिवार के महाराज गोविंद राहुल देव सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्‍याम सि‍ंह पर नामांकन पत्र में संपत्त‍ि संबंधी जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है.

datia by election bjp appoint Gwalior mp bharat singh kushwah as incharge

दतिया उपचुनाव के लिए BJP ने ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह को बनाया प्रभारी, राहुल कोठरी बने सह प्रभारी

Datia By-election: दतिया उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिया है. ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह को प्रभारी बनाया गया है. वहीं, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को सह प्रभारी बनाया गया है.

Vistaar News

Datia BY-Election: Ashutosh Tiwari का नाम लेने के बाद रोने लगे Narottam Mishra!

इस बार बीजेपी की तरफ से दतिया उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है. नामांकन सूची जारी होने से पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी नरोत्तम मिश्रा को मैदान में उतारेगी, लेकिन पार्टी ने अचानक यह फैसला बदल दिया. आज सीएम मोहन यादव और नरोत्तम मिश्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में आशुतोष तिवारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान एक जनसभा का आयोजन भी हुआ, जहां भाषण देते हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा काफी भावुक नजर आए.

Vistaar News

Datia BY-Election: CM मोहन, नरोत्तम ने Ashutosh Tiwari का हाथ पकड़कर नामांकन करवाया

बीजेपी की तरफ से दतिया उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी का नाम नामांकन सूची में शामिल किया गया है. आज आशुतोष तिवारी ने दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. इस दौरान सीएम मोहन यादव और नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे.

Vistaar News

Seedhe Mudde Ki Baat : Narottam Mishra और Datia by-election की पूरी कहानी

इस बार का दतिया उपचुनाव देश के राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा विषय बना हुआ है. उम्मीदवारों की सूची से नरोत्तम मिश्रा का नाम कट जाना प्रदेश की राजनीति में सबसे बड़ा सवाल बन गया है. ऐसे में दतिया उपचुनाव और नरोत्तम मिश्रा का नाम कटने के पीछे की सारी वजहें जानना बहुत जरूरी है.

Vistaar News

The Editor’s Show: Datia Ashutosh Tiwari ही क्यों, Narottam Mishra क्यों नहीं?

दतिया उपचुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. बीते दिनों बीजेपी ने दतिया उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसमें आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों में भारी गुस्सा देखने को मिला. ऐसे में आइए जानते हैं कि बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को इस बार उम्मीदवार क्यों बनाया.

An FIR has been registered against 17 leaders involved in the violence in Datia.

दतिया में हिंसा करने वाले BJP के 17 नेताओं पर FIR, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद समर्थकों ने किया था बवाल

सभी आरोपी नेताओं के खिलाफ कोतवाली थाना, दतिया में एफआईआर दर्ज की है. सभी के खिलाफ पथराव, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन तथा अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

Congress candidate Ghanshyam Singh (File Photo)

दतिया उपचुनाव: घनश्याम सिंह होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, प्रदेश संगठन ने आलाकमान को भेजा था एक ही नाम

घनश्याम सिंह पहले दतिया से विधायक रहे हैं. लेकिन बाद में सेवढ़ा शिफ्ट हो गए थे. साल 2023 में दतिया के पड़ोस की सीट सेवढ़ा से घनश्याम सिंह चुनाव हार गए थे.

Narottam Mishra met the Chief Minister and Hemant Khandelwal at the CM's residence.

CM आवास पर नरोत्तम मिश्रा की मुख्यमंत्री और हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात, पूर्व गृह मंत्री बोले- कार्यकर्ता की तरह करूंगा प्रचार

मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा, कहा, '50 मिनट तक बातचीत हुई. इस दौरान दतिया उपचुनाव की जीत को लेकर चर्चा की गई. आशुतोष तिवारी बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ता हैं. दतिया सीट अच्छे वोटों से जीतेंगे. मैं एक कार्यकर्ता की तरह चुनाव में प्रचार करूंगा.'

BJP leader Narottam Mishra.

‘पार्टी बहुत दूर तक सोचती है, जो कहेगी करूंगा’, नरोत्तम मिश्रा बोले- कार्यकर्ताओं को मना लेंगे

नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं में काफी रोष है. लेकिन हम सभी कार्यकर्ताओं को मना लेंगे. जो पार्टी कहेगी, मैं वही सब करूंगा. मेरी नाराजगी किसी से नहीं है. कांग्रेस अभी तक भाजपा को समझ नहीं पाई है.

ज़रूर पढ़ें